लाइव न्यूज़ :

अवनि मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन के क्वालीफिकेशन से ही बाहर, अन्य भारतीयों ने भी किया निराश

By भाषा | Updated: September 1, 2021 10:41 IST

Open in App

दो दिन पहले पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी निशानेबाज अवनि लेखरा बुधवार को यहां मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर से ही बाहर हो गई।एसएच1 (राइफल) वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके ऊपरी अंगों में कोई समस्या नहीं होती लेकिन नीचे के एक या दोनों अंगों में समस्या होती है।अवनि बिलकुल भी लय में नहीं दिखी और 629.7 अंक के साथ निराशाजनक 27वें स्थान पर रहते हुए तीसरे दौर में बाहर हो गई।पुरुष वर्ग में हिस्सा ले रहे अन्य भारतीय पैरा निशानेबाज सिद्धार्थ बाबू और दीपक कुमार का असाका निशानेबाजी रेंज पर प्रदर्शन और भी अधिक लचर रहा। सिद्धार्थ 625.5 अंक के साथ 40वें जबकि दीपक 624.9 अंक के साथ 43वें स्थान पर रहे।इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जर्मनी की नताशा हिल्ट्रॉप ने जीता जबकि रजत पदक दक्षिण कोरिया के पार्क जिन्हो और कांस्य पदक युक्रेन की इरिना शेटनिक के खाते में गया।पैरालंपिक में पदार्पण कर रही 19 साल की अवनि ने इतिहास रचते हुए आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में स्वर्ण पदक के साथ भारत को पैरालंपिक में निशानेबाजी का पहला पदक दिलाया था। उन्होंने 249.6 अंक के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी।अवनि की रीढ़ की हड्डी में 2012 में कार दुर्घटना के दौरान चोट लगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!