सऊदी लेडीज इंटरनेशनल में भारतीय महिला गोल्फरों का औसत प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 5, 2021 13:34 IST2021-11-05T13:34:45+5:302021-11-05T13:34:45+5:30

Average performance of Indian women golfers in Saudi Ladies International | सऊदी लेडीज इंटरनेशनल में भारतीय महिला गोल्फरों का औसत प्रदर्शन

सऊदी लेडीज इंटरनेशनल में भारतीय महिला गोल्फरों का औसत प्रदर्शन

किंग अब्दुल्ला इकोनॉमिक सिटी  (सऊदी अरब) पांच नवंबर भारतीय गोल्फर अदिति अशोक, त्वेसा मलिक और दीक्षा डागर ने अरामको सऊदी लेडीज इंटरनेशनल में ओवर-पार स्कोर के साथ गुरुवार को यहां सधी हुई शुरुआत की।

धुंध के कारण पहले दिन का खेल एक घंटे की देरी से शुरू हुआ, जहां अदिति (73) संयुक्त 40वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय है। त्वेसा और दीक्षा एक समान दो ओवर 74 का स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 53वें स्थान पर हैं।

पहले दिन के खेल के बाद स्पेन की कार्लोटा सिगांडा और न्यूजीलैंड की लिडिया को शीर्ष पर है। दोनों ने पांच-अंडर 67 का स्कोर किया है।

अदिति ने दो बर्डी और तीन बोगी की जबकि त्वेसा ने चार बोगी और एक ईगल किया। दीक्षा ने तीन बोगी के मुकाबले एक बर्डी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Average performance of Indian women golfers in Saudi Ladies International

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे