लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टबॉल टीम ओलंपिक शिविर के लिए जापान रवाना

By भाषा | Updated: May 31, 2021 16:16 IST

Open in App

सिडनी, 31 मई (एपी) ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक सॉफ्टबॉल टीम सोमवार को सिडनी से जापान के लिए रवाना हुई जो इन खेलों के लिए सबसे पहले ताक्यो पहुंचने वाले दलों में एक है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का शिविर तोक्यो के उत्तर में ओटा सिटी में होगा। टीम में अभी 23 खिलाड़ी है लेकिन आधिकारिक उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले 21 जुलाई को मेजबान जापान के खिलाफ शुरुआती ओलंपिक मैच से पहले खिलाड़ियों की संख्या 15 तक सीमित कर दी जाएगी।।

सॉफ्टबॉल की ये टीम ऐसे समय में जापान पहुंच रही है जब कोविड-19 महामारी के कारण वहां के लोग आयोजकों पर इन खेलों को रद्द करने का दबाव बना रहे हैं।

सॉफ्टबॉल ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी डेविड पार्यलेस ने कहा कि टीम खुद को और जापान की जनता को सुरक्षित रखने के लिए पूरी सावधानी बरतेगी।

उन्होंने बताया, ‘‘ जापान के लिए रवाना होने वाले खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों का ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति के सौजन्य से टीकाकरण हो गया है। वहां हवाईअड्डे पर पहुंचे के बाद और शिविर में उन्हें लगातार जांच से गुजरना होगा। वे अपनी गतिविधियों को होटल, जिम और अभ्यास स्थल तक सीमित रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!