लाइव न्यूज़ :

Australian Open 2024: चीन की झेंग को 6-3, 6-2 से हराकर खिताब का बचाव, सबालेंका लगातार दूसरी बार चैंपियन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2024 17:55 IST

Australian Open 2024: चैम्पियन बनने के बाद आर्यना सबालेंका ने कहा, ‘मेरे लिए पिछले कुछ सप्ताह अद्भुत रहे हैं। यह एक अविश्वसनीय अहसास है।’

Open in App
ठळक मुद्देचैंपियन बनने के रास्ते में इस मुकाबले में दो रुकावटें भी आयी। दो वाइड शॉट मार बैठी और फिर झेंग की चतुराई से इसे भुनाने में चुक गयी। मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा।

Australian Open 2024: आर्यना सबालेंका ने महिलाओं के एकतरफा फाइनल में झेंग क्विनवेन पर शनिवार को यहां 6-3, 6-2 से जीत के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब का बचाव किया। दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका ने दूसरे गेम में झेंग की सर्विस तोड़ी और पहला सेट 33 मिनट में अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट की शुरुआत में 12वीं वरीयता प्राप्त झेंग की एक बार फिर से सर्विस तोड़ने के बाद उन्होंने मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। चैम्पियन बनने के बाद सबालेंका ने कहा, ‘मेरे लिए पिछले कुछ सप्ताह अद्भुत रहे हैं। यह एक अविश्वसनीय अहसास है।’

सबालेंका के चैंपियन बनने के रास्ते में इस मुकाबले में दो रुकावटें भी आयी। झेंग जब दूसरे सेट के तीसरे गेम में जब सर्विस कर रही थी तब एक कार्यकर्ता के चिल्लाने के बाद मैच बाधित हुआ। सुरक्षाकर्मियों द्वारा उस व्यक्ति को बाहर निकाले जाने के बाद भी मैच जारी रहा। सबालेंका 40-0 की बढ़त के साथ सर्विस कर रही थी तब उनके पास तीन चैम्पियनशिप अंक थे।

वह इसके बाद दो वाइड शॉट मार बैठी और फिर झेंग की चतुराई से इसे भुनाने में चुक गयी। झेंग को ब्रेक प्वाइंट का मौका देने के बाद सबालेंका ने शानदार वापसी की और तीन अंक जुटाये। पिछले 13 महीने में 25 साल की यह खिलाड़ी अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रही थी। इसमें से वह दो में जीत दर्ज करने में सफल रही।

उन्होंने पिछले साल इस टूर्नामेंट के फाइनल में एलिना रायबकिना को हराया था। सबालेंका 2012 और 2013 में विक्टोरिया अजारेंका के बाद लगातार ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने वाली पहली महिला हैं। वह 2000 के बाद बिना कोई सेट गंवाए यहां चैंपियनशिप जीतने वाली पांचवीं महिला हैं। इस सूची में सेरेना विलियम्स भी शामिल हैं।

चीन की 21 वर्षीय झेंग का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था। वह इस टूर्नामेंट में पहली बार रैंकिंग में शीर्ष 50 में शामिल प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेल रही थी। ग्रैंड स्लैम में दोनों खिलाड़ियों के बीच यह दूसरा मुकाबला था। सबालेंका ने पिछले साल अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में झेंग को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था।

वहां फाइनल में उन्हें 19 साल की अमेरिका की कोको गॉफ से हार का सामना करना पड़ा था। सबालेंका ने यहां सेमीफाइनल जीत के साथ गॉफ से उस हार का बदला लिया और खिताबी जीत के साथ मेलबर्न पार्क में लगातार 14वें मैच को अपने नाम करने में सफल रही।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!