लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज व्लेमिंक भारत के खिलाफ श्रृंखला से बाहर

By भाषा | Updated: September 16, 2021 14:42 IST

Open in App

मेलबर्न, 16 सितंबर आस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज टायला व्लेमिंक फिटनेस कारणों से भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला और एक टेस्ट मैच नहीं खेलेगी ।

मुख्य कोच मैथ्यू मोट ने कहा कि व्लेमिंक आगामी मैचों से बाहर होने वाली अकेली खिलाड़ी है । वह टी20 श्रृंखला खेल सकती हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ टायला को विक्टोरिया में अभ्यास के दौरान चोट लगी है । हम उसकी हालात पर नजर रखे हुए हैं । हमें उसके कार्यभार का प्रबंधन सही तरीके से करना होगा । ’’

तीन साल पहले आस्ट्रेलिया के लिये पहला मैच खेलने वाली व्लेमिंग दुनिया की सबसे तेज गेंदबाजों में से है । अनुभवी तेज गेंदबाज मेगान शट भी अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण नहीं खेल रही हैं । ऐसे में एलिसे पैरी को युवा गेंदबाजों का नेतृत्व करना होगा ।

पहला वनडे 21 सितंबर को मैके में खेला जायेगा । भारतीय टीम के दौरे का अंत 10 अक्टूबर को गोल्ड कोस्ट में तीसरे और आखिरी टी20 से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!