लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को रास नहीं आ रही लैंगर की कोचिंग शैली : मीडिया रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 30, 2021 13:46 IST

Open in App

मेलबर्न, 30 जनवरी आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर की कोचिंग शैली खिलाड़ियों को रास नहीं आ रही और भारत के हाथों टेस्ट श्रृंखला में हार के बाद तो असंतोष के स्वर फूटने लगे हैं जबकि कोच ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है ।

अपने प्रमुख खिलाड़ियों ने बिना भी भारत ने आस्ट्रेलिया को टेस्ट श्रृंखला में 2 . 1 से हराया ।

‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार कुछ खिलाड़ी लैंगर की प्रबंधन शैली से खुश नहीं है क्योंकि वह छोटी छोटी चीजों पर बेवजह दबाव बनाते हैं और उनका मूड बार बार बदलता रहता है ।

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि लैंगर तीनों प्रारूपों में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल नहीं पा रहे ।

रिपोर्ट में कहा गया ,‘‘ ड्रेसिंग रूम के सूत्रों ने कहा कि इतने महीनों से बायो बबल में रह रहे खिलाड़ियों को लैंगर की कोचिंग शैली पसंद नहीं आ रही । वे छोटी छोटी चीजें पकड़ने के उनके स्वभाव और मूड में पल पल बदलाव से तंग आ चुके हैं ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ कुछ खिलाड़ियों का कहना है कि लैंगर जरूरत से ज्यादा मीनमेख निकालते हैं । उन्होंने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में लंच ब्रेक पर गेंदबाजों को आंकड़े और निर्देश थमा दिये कि कहां गेंदबाजी करनी है ।’’

लैंगर ने इन खबरों का खंडन किया कि उनके और खिलाड़ियों के रिश्तों में खटास आ चुकी है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह गलत है । कोचिंग कोई लोकप्रियता की प्रतिस्पर्धा नहीं है । खिलाड़ी अगर चाहते हैं कि कोई हर समय उन्हें हंसाता रहे तो यह संभव नहीं है । मैं तो गेंदबाजों से कभी आंकड़ों के बारे में बात भी नहीं करता । मैं गेंदबाजों की बैठकों में भी नहीं जाता । वह गेंदबाजी कोच का काम है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं यह सब भी नहीं करता । इस तरह की बात भी गेंदबाजों से नहीं करता । अब पिछले कुछ महीने के अनुभव से लगता है कि इस पर ध्यान देना चाहिये ।’’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आस्ट्रेलिया के मौजूदा खिलाड़ियों को सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड बेहतर लगते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!