लाइव न्यूज़ :

चीन के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग अभियान को पटरी पर लाने की कोशिश करेगा आस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 15:57 IST

Open in App

सियोल, 14 नवंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया फीफा विश्व कप एशियाई क्वालीफिकेशन में मंगलवार को चीन के खिलाफ शारजाह में खेले जाने वाले मैच में अपने अभियान को पटरी पर लाना चाहेगा।

चीन की टीम भी इस मैच में पूरा जोर लगायेगी क्योंकि एक और हार के साथ क्वालीफाई करने की उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो जायेगी।

अगले साल नवंबर में कतर में खेले जाने फुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग के ग्रुप बी में काबिज आस्ट्रेलिया की टीम पिछले दो मैचों में एक ही अंक हासिल कर सकी है। टीम ग्रुप में सऊदी अरब से तीन अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। जापान ऑस्ट्रेलिया से एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर है।

छह ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सीधे तौर पर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी।

चीन ने अभी तक सिर्फ एक बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। मौजूदा क्वालीफाइंग के पांच मैचों में उसके नाम चार अंक है। टीम की कोशिश ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की है।

सऊदी अरब वियतनाम पर जीत के साथ छठी बार विश्व कप का टिकट कटाने के अपने अभियान को और मजबूत करने उतरेगा। जापान की टीम ओमान का सामना करेगी।

ग्रुप ए में ईरान और दक्षिण कोरिया की टीमें मजबूती से शीर्ष दो स्थान पर है। ईरान के सामने सीरिया जबकि दक्षिण कोरिया के सामने इराक की चुनौती होगी। ग्रुप के एक अन्य मैच में लेबनान का सामना संयुक्त अरब अमीरात से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!