लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया कोविड-19 के कारण में भारत में होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप से हटा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 12:17 IST

Open in App

सिडनी, 17 सितंबर आस्ट्रेलिया ने कोविड-19 से जुड़े सरकारी यात्रा प्रतिबंधों के कारण शुक्रवार को एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के कई टूर्नामेंटों से हटने की घोषणा की जिसमें इस वर्ष के आखिर में भारत में होने वाला जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप भी शामिल है।

जूनियर पुरुष विश्व कप इस साल नवंबर-दिसंबर में खेला जाएगा। इसके मैच स्थल की अभी पुष्टि नहीं की गयी है।

हॉकी आस्ट्रेलिया ने इसके साथ घोषणा की कि तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली उनकी टीम और उनका ट्रांस तस्मान प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड अगले महीने से शुरू होने वाले प्रो लीग के तीसरे सत्र में भी भाग नहीं लेंगे।

हॉकी आस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों देशों में कोविड संबंधित सरकारी यात्रा प्रतिबंध और अनिश्चितता को देखते हुए एफआईएच प्रो लीग (अक्टूबर 2021 में शुरू होने वाली) के तीसरे सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे।’’

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कोविड-19 पृथकवास से जुड़े कड़े नियम हैं जिससे उनके लिये अन्य टीमों की मेजबानी करना बेहद मुश्किल बन गया है।

हॉकी आस्ट्रेलिया के सीईओ माइकल जॉनस्टन ने कहा, ‘‘जोखिम का आकलन करने और और आस्ट्रेलियाई सरकार की स्वास्थ्य सलाह के आधार पर हॉकी आस्ट्रेलिया इस समय हॉकी से संबंधित विदेशी यात्राओं पर विचार नहीं कर रहा है। ’’

भारत में होने वाले टूर्नामेंट और प्रो लीग के अलावा आस्ट्रेलिया इस साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जूनियर महिला विश्व कप, बेल्जियम में इंडोर विश्व कप और 2022 में अमेरिका में होने वाले मास्टर्स इंडोर विश्व कप में भी भाग नहीं लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!