लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया ने हमें वापसी का कोई मौका नहीं दिया : विलियमसन

By भाषा | Updated: November 14, 2021 23:56 IST

Open in App

दुबई, 14 नवंबर आस्ट्रेलिया के हाथों टी20 विश्व कप फाइनल में आठ विकेट से हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलियाई टीम उनसे बेहतर थी जिसने उन्हें मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया ।

विलियमसन के 48 गेंद में 85 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 172 रन बनाये लेकिन आस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्श और डेविड वॉर्नर के अर्धशतकों की मदद से लक्ष्य सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

दो साल पहले वनडे विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड से हारी कीवी टीम के कप्तान ने कहा ,‘‘ हमें लगा कि यह स्कोर अच्छा है लेकिन आस्ट्रेलिया ने बखूबी उसका पीछा किया ।वह शानदार टीम है और पूरे टूर्नामेंट में उसने यादगार प्रदर्शन किया ।’’

यह पूछने पर कि क्या यह स्कोर पर्याप्त था , उन्होंने कहा ,‘‘ कह नहीं सकते । हमें ऐसा ही लगा था । हम ज्यादा पीछे नहीं थे लेकिन आस्ट्रेलिया ने हमें कोई मौका नहीं दिया । इसके बावजूद मुझे टीम के प्रदर्शन पर गर्व है ।’’

आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा ,‘‘ पहली बार टी20 विश्व कप जीतने पर गर्व है । पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया । लोगों ने हमारा बोरिया बिस्तर बांध दिया था लेकिन हमने हार नहीं मानी और शानदार वापसी की ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी नजर में तो एडम जाम्पा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे । उन्होंने शानदार गेंदबाजी करके बड़े विकेट लिये । मिशेल मार्श ने पहली गेंद से ही दबाव बना दिया । मैथ्यू वेड ने सेमीफाइनल में मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर कमाल किया ।’’

‘प्लेयर आफ द मैच’ चुने गए मिशेल मार्श ने कहा कि वह फाइनल में टीम की जीत में योगदान देना चाहते थे और उन्हें खुशी है कि वह ऐसा कर सके ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं चाहता था कि इस मैच में अपनी मौजूदगी दर्ज कराऊं और ऐसा ही हुआ । मैने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया और अब मेरे पास अपनी खुशी का इजहार करने के लिये शब्द नहीं है । ये छह सप्ताह यादगार रहे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘वेस्टइंडीज में कोचिंग स्टाफ ने मुझसे कहा कि मैं टी20 विश्व कप में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा और मैने सहर्ष इसे स्वीकार किया । मैं कोचिंग स्टाफ का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया ।’’

चंद हफ्ते पहले आईपीएल टीम में अंतिम एकादश से बाहर किये जाने के बाद शानदार वापसी करके टी20 विश्व कप के ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे डेविड वॉर्नर ने कहा कि उन्होंने बस अपने ‘बेसिक्स’ मजबूत रखे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे हमेशा से खुद पर भरोसा था और मैने बेसिक्स मजबूत रखने के साथ कड़ी विकेटों पर बल्लेबाजी का खूब अभ्यास किया । यह शानदार टीम है, बेहतरीन सहयोगी स्टाफ है और दुनिया भर में लाजवाब समर्थक भी हैं । हम हमेशा उनके लिये बेहतरीन खेलना चाहते हैं और हमें खुशी है कि आज ऐसा कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!