लाइव न्यूज़ :

अटवाल संयुक्त 11वें से संयुक्त 54वें स्थान पर खिसके

By भाषा | Updated: June 6, 2021 12:06 IST

Open in App

रेलीग, छह जून भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल को रेक्स हॉस्पिटल ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में एक दिन में 30 होल खेलने पड़े जिससे वह संयुक्त 11वें से संयुक्त 54वें स्थान पर खिसक गये।

अटवाल ने दूसरे दौर के बाकी बचे खेल को पूरा करके 68 के शानदार स्कोर से कट में जगह बनायी लेकिन तीसरे दौर में उन्होंने 74 का कार्ड खेला।

यह नहीं दूसरे दौर के बाकी बचे 12 होल का खेल समाप्त होने के बाद अटवाल को तुरंत ही तीसरे दौर में खेलना पड़ा। उन्होंने पहले 10 होल में अच्छा खेल दिखाया तथा दो बर्डी और दो बोगी की।

लेकिन आखिरी के आठ होल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उन्होंने 11वें, 17वें और 18वें होल में शॉट गंवाया।

अटवाल ने पहले दो दौर में 66 और 68 का कार्ड खेला था जिसके बाद वह संयुक्त 11वें स्थान पर थे लेकिन तीसरे दौर के खराब प्रदर्शन के कारण वह संयुक्त 54वें स्थान पर खिसक गये।

जर्मनी के स्टीफ़न जैगर (66-67-63), अमेरिका के एंड्रयू नोवाक (61-71-64) और चिली के मिटो परेरा (62-67-67) तीसरे दौर के बाद संयुक्त बढ़त पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!