लाइव न्यूज़ :

जोकोविच, फेडरर, नडाल और तियाफोई को 2020 के लिए एटीपी पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 10:50 IST

Open in App

लंदन, 22 दिसंबर (एपी) नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, रफेल नडाल और फ्रांसिस तियाफोई 2020 के लिए एटीपी के शीर्ष पुरस्कार जीतने वाले टेनिस खिलाड़ियों में शामिल रहे।

जोकोविच ने रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए छठी बार साल का अंत नंबर एक खिलाड़ी के रूप में किया। उन्होंने 2020 में रिकॉर्ड आठवें आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब सहित कुल चार खिताब जीते।

अमेरिकी ओपन चैंपयिन मेट पाविच और ब्रूनो सोरेस की जोड़ी युगल में नंबर एक रही।

इस साल सिर्फ छह एकल मुकाबले खेलने वाले फेडरर एकल वर्ग में प्रशंसकों के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी रहे। उन्हें लगातार 18वें साल इस पुरस्कार के लिए चुना गया और उन्होंने अपने रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया।

रोलां गैरो पर 13वां खिताब जीतने वाले नडाल को लगातार तीसरे साल और कुल चौथी बार स्टीफन एडबर्ग खेल भावना पुरस्कार मिला।

रूस के आंद्रे रूबलेव ने पांच खिताब जीतकर टूर पर रैंकिंग में सबसे अधिक सुधार किया। वह 23वीं रैंकिंग से करियर की सर्वश्रेष्ठ आठवीं रैंकिंग पर पहुंचे।

तियाफोई को उनकी सामाजिक गतिविधियों के लिए आर्थर ऐश मानवता पुरस्कार दिया गया।

स्पेन के 17 साल के कार्लोस अलकारेज को साल का उभरता हुए खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने तीन चैलेंजर खिताब जीते।

वासेक पोसपिसिल को 2019 में पीठ की सर्जरी के बाद सर्वश्रेष्ठ वापसी करने वाला खिलाड़ी चुना गया। कनाडा का यह खिलाड़ी 2019 में 150वीं रैंकिंग पर खिसकने के बाद 61वीं रैंकिंग पर पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi NCR Weather: 2018 के बाद सबसे खराब दिसंबर 2025?, 7 साल बाद एक्यूआई 349 के साथ सबसे खराब दर्ज?

विश्वराष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश?, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा-यूक्रेन ने 91 लंबी दूरी के ड्रोन से किया हमला

क्राइम अलर्टमुर्गा और मछली को लेकर झगड़ा, वकील की थाने में कुटाई, थाना प्रभारी और 5 सिपाही लाइन हाजिर,  घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज

भारतराजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव, 6 मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए किसे कहां जिम्मेदारी

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिकाः 70 उम्मीदवारों की पहली सूची, कांग्रेस ने लिस्ट जारी की, देखिए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!