लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर एफसी के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा एटीके मोहन बागान

By भाषा | Updated: December 6, 2020 18:01 IST

Open in App

वास्को, छह दिसंबर एटीके मोहन बागान की टीम सोमवार को यहां जमशेदपुर एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग मुकाबले में जीत की लय बराकर रखने के इरादे से उतरेगी।

तीन जीत के साथ एटीके मोहन बागान की टीम ने अपने आक्रमण और रक्षण की मजबूती का नजारा पेश किया है। टीम के खिलाफ मौजूदा सत्र में अब तक एक भी गोल नहीं हुआ है जबकि उसके खिलाफ सिर्फ चार शॉट निशाने में रहे हैं जो किसी भी टीम के खिलाफ सबसे कम प्रयास हैं।

दूसरी तरफ जमशेदपुर की टीम की शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही है। टीम ने तीन मैचों में से एक गंवाया है जबकि दो मैच बराबरी पर छूटे।

जमशेदपुर के कोच ओवेन कॉयल का मानना है कि वे अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत दर्ज करने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक मैच चुनौती है। लीग में दिखा है कि प्रत्येक मैच काफी करीबी रहा है। एटीके मोहन बागान ने अंकों के मामले में अच्छी शुरुआत की है और अच्छे नतीजे हासिल किए हैं। इसलिए हमारी नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं।’’

एटीके मोहन बागान के कोच एंटोनियो हबास का मानना है कि उनकी अच्छी शुरुआत में आक्रमण के जितनी रक्षण की भी अहम भूमिका रही है।

हबास ने कहा, ‘‘प्रतियोगिता के शुरुआती तीन मैचों में हमारे खिलाफ गोल नहीं होना महत्वपूर्ण है। टीम आत्मविश्वास से भरी है और अच्छी प्रगति की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!