लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक क्वालीफाइंग पैदल चाल के साथ फरवरी में शुरू होगा एथलेटिक्स सत्र

By भाषा | Updated: January 6, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी भारतीय एथलेटिक्स सत्र की शुरुआत अगले महीने राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप के साथ होगी जो ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी होगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने बुधवार को यह घोषणा की।

तेरह फरवरी को शुरू होने वाली इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुछ अंतरराष्ट्रीय एथलीट भी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष 50 किमी पैदल चाल, पुरुष और महिला 20 किमी पैदल चाल, पुरुष और महिला अंडर-20 10 किमी वर्ग में किया जाएगा और इस दौरान कोविड-19 से जुड़े कड़े नियमों का पालन किया जाएगा।

पुरुष और महिला 20 किमी और पुरुष 50 किमी ओलंपिक स्पर्धाएं हैं। केटी इरफान और भावना जाट क्रमश: पुरुष और महिला 20 किमी स्पर्धाओं में पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

एएफआई ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप का आठवां सत्र/चौथी अंतरराष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप झारखंड के रांची में 13 और 14 फरवरी 2021 को होगी। यह ओलंपिक खेलों की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता होगी।’’

एएफआई के सचिव रविंदर चौधरी ने बयान में कहा, ‘‘एएफआई द्वारा तैयार मानक संचालन प्रक्रिया और कोविड-19 से जुड़े संबंधित राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रतियोगिता का आयोजन बिना किसी समस्या के हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!