लाइव न्यूज़ :

बाद में बल्लेबाजी करते समय आकलन आसान हो जाता है : मंधाना

By भाषा | Updated: March 11, 2021 19:07 IST

Open in App

लखनऊ, 11 मार्च भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरूवार को कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी का आकलन करना आसान हो जाता है ।

भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला खेल रही है । दूसरे मैच में मंधाना के नाबाद 80 रन की मदद से भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज की।

मंधाना ने तीसरे मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ जब भी मैं बल्लेबाजी के लिये उतरती हूं तो मेरा एक ही लक्ष्य होता है और वह है मैच जीतना । यही मैं लगातार सोचती रहती हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब हमारे सामने लक्ष्य होता है तो आकलन करना आसान हो जाता है । ऐसा नहीं है कि मुझे पहले या बाद में बल्लेबाजी करना पसंद है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं हर हालात में बल्लेबाजी करना पसंद करती हूं । हम बाद में बल्लेबाजी करें या पहले, लक्ष्य भारत की जीत ही होता है ।’’

लक्ष्य का पीछा करते हुए वह लगातार दस वनडे अर्धशतक जड़ने वाली पहली बल्लेबाज बन गई लेकिन उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड की उन्हें जानकारी नहीं थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे मैच के बाद ही पता चला कि यह रिकॉर्ड मेरे नाम हो गया है । मैं बल्लेबाजी करते समय दबाव को लेकर ज्यादा नहीं सोचती । मैं चीजों को आसान रखने में भरोसा करती हूं और बहुत विचार दिमाग में नहीं आने देती ।’’

यह पूछने पर कि क्या भारतीय महिला टीम को एक मानसिक अनुकूलन कोच की जरूरत है, उन्होंने कहा कि इससे जरूर फायदा होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस समय सभी लंबे ब्रेक के बाद आये हैं और तरोताजा हैं लेकिन मानसिक अनुकूलन कोच कई खिलाड़ियों के लिये अच्छा होगा । बीसीसीआई विश्व कप से पहले इस दिशा में जरूर फैसला लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!