लाइव न्यूज़ :

चीन के बजाय दुबई में हो सकते हैं एशियाई विश्व कप क्वालीफायर्स के मैच

By भाषा | Updated: May 31, 2021 16:07 IST

Open in App

बीजिंग, 31 मई (एपी) चीन के कोविड—19 को लेकर लगाये गये कड़े प्रतिबंधों के कारण पूर्वी शहर सुजोउ में इस सप्ताह होने वाले विश्व कप फुटबॉल के क्वालीफाईंग मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जा सकता है।

चीन फुटबॉल संघ ने सोमवार को बयान जारी करके कहा कि मालदीव और सीरिया में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद इन दोनों देशों की राष्ट्रीय टीमों को चीन पहुंचने पर कड़े पृथकवास से गुजरना होगा और वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं खेल सकते हैं।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने भी बाद में बयान जारी करके पुष्टि की कि इन मैचों का आयोजन दूसरे स्थान पर किया जाएगा लेकिन उसने स्थान का जिक्र नहीं किया है।

एएफसी ने कहा, ''एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने ग्रुप ए के बाकी मैचों को चीन के बजाय किसी अन्य तटस्थ स्थल पर आयोजित करने का फैसला किया है। तटस्थ स्थल की घोषणा आगामी दिनों में की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!