लाइव न्यूज़ :

Asian Para Games 2023: भारत को 18वां स्वर्ण पदक, तीरंदाजी में शीतल देवी और राकेश कुमार ने मिश्रित टीम कंपाउंड में जीता, 72 पदकों के साथ छठे स्थान पर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 26, 2023 12:26 IST

Asian Para Games 2023: भारतीय दल अब छठे स्थान पर है। 18 गोल्ड, 21 सिल्वर और 33 कांस्य पदक जीत लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देचीन 336 पदक लेकर शीर्ष पर है।ईरान दूसरे, जापान तीसरे, थाईलैंड चौथे और कजाखस्तान पांचवें स्थान पर है।भारत को दिन का पहला रजत पदक दिलाया।

Asian Para Games 2023: हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में पदकों की बारिश हो रही है। भारत को 18वां स्वर्ण पदक तीरंदाजी से मिल गया है। शीतल देवी और राकेश कुमार ने मिश्रित टीम कंपाउंड में जीत हासिल किया है। भारतीय दल अब छठे स्थान पर है। 18 गोल्ड, 21 सिल्वर और 33 कांस्य पदक जीत लिया है। 

चीन 336 पदक लेकर शीर्ष पर है। ईरान दूसरे, जापान तीसरे, थाईलैंड चौथे और कजाखस्तान पांचवें स्थान पर है। भाग्यश्री माधवराव जाधव ने महिलाओं के शॉटपुट-F34 में दूसरे स्थान पर रहकर भारत को दिन का पहला रजत पदक दिलाया। सिद्धार्थ बाबू ने मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 में पहला स्थान हासिल करके भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जोड़ा।

अंकुर धामा पैरा एशियाई खेलों के एक ही सत्र में दो स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने पुरुषों की टी11 1500 मीटर रेस में चार मिनट 27 . 70 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता। इससे पहले उन्होंने पुरुषों की टी11 5000 मीटर रेस भी जीती थी।

भारत के सुंदर सिंह गुर्जर ने भी एफ 46 भालाफेंक में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 68 . 60 मीटर के थ्रो के साथ पीला तमगा जीता। इससे पहले विश्व रिकॉर्ड 67 . 79 मीटर का था जो श्रीलंका के दिनेश एम हेराथ के नाम था। भारत ने पुरुषों के एफ46 भालाफेंक में तीनों पदक अपने नाम किये। रिंकू को रजत और अजीत सिंह को कांस्य पदक मिला। 

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सएशियन गेम्सचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!