लाइव न्यूज़ :

Asian Para Games 2023: अंकुर धामा ने टी11 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, अब भारत की झोली में कुल 12 पदक

By आकाश चौरसिया | Updated: October 23, 2023 15:27 IST

रविवार को भारत की ओर से पुरुष क्लब पुरुषों की क्लब थ्रो F51 स्पर्धा में तीन पदक में गोल्ड जीता था। इसमें प्रणव (29) ने 30.01 मीटर के प्रयास के साथ एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअंकुर धामा ने टी11 स्पर्धा में अरुण धामा ने स्वर्ण पदक जीतउन्होंने यहां इस रेस में इतने मिनट से जीत लियादूसरी तरफ आज अवनी लेखरा ने भी इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता

नई दिल्ली: एशियन पैरा गेम्स में अंकुर धामा ने टी11 स्पर्धा में अरुण धामा ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। अरुण अर्जुन अवॉर्ड विनर भी रहे हैं और उन्होंने इस गेम को 16:37.29 मिनट में जीता है। 

वहीं, रविवार को भारत की ओर से पुरुष क्लब पुरुषों की क्लब थ्रो F51 स्पर्धा में तीन पदक में गोल्ड जीता था। इसमें प्रणव (29) ने 30.01 मीटर के प्रयास के साथ एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड तोड़ दिया, जबकि धरमबीर (28.76 मीटर) और अमित कुमार (26.93 मीटर) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

शूटर अवनी लेखरा ने भी इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने आर2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 श्रेणी में 249.6 के गेम रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता

इसके साथ ही भारत की झोली में कुल 12 मेडल आ गए हैं। इसमें 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। बता दें कि चीन के हांगझू में सोमवार से चौथे पैरा गेम्स की शुरुआत की है। इस पूरे इवेंट में भारत की ओर से 54 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। 

निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 वर्ग में 2.02 मीटर के प्रयास के साथ भारत के लिए दिन का तीसरा स्वर्ण पदक जीता था। इस स्पर्धा में हमवतन राम पाल ने 1.94 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। टी47 वर्गीकरण कोहनी या कलाई के नीचे के अंग में विकार वाले खिलाड़ियों के लिए है। 

मोनू घनगास ने पुरुषों की गोला फेंक एफ11 स्पर्धा में 12.33 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। महिलाओं की कैनो वीएल2 स्पर्धा में प्राची यादव ने 1:03.147 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। 

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सएशियन गेम्सचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!