लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: सिंगापुर पर 13-0 से हराने के बाद मलेशिया को 6-0 से रौंदा, भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की, रविवार को कोरिया से सामना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2023 19:06 IST

Asian Games 2023: भारतीय टीम ने पूल ए के इस मैच के शुरुआती क्वार्टर में ही चार गोल दाग कर मलेशिया पर दबाव बना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलय बरकरार रख कर पूरे मैच के दौरान मलेशिया पर हावी रही।मलेशिया को 6-0 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।भारतीय टीम अपने अगले पूल मैच में रविवार को कोरिया का सामना करेगी। 

Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में अपना दबदबा कायम करते हुए मलेशिया को 6-0 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पूल ए के इस मैच के शुरुआती क्वार्टर में ही चार गोल दाग कर मलेशिया पर दबाव बना दिया।

मोनिका (सातवें मिनट) ने भारत का खाता खोला जिसके बाद उप-कप्तान दीप ग्रेस एक्का (आठवें), नवनीत कौर (11वें), वैष्णवी विट्ठल फाल्के (15वें), संगीता कुमारी (24वें) और लालरेम्सियामी (50वें) ने भी गोल किये। सिंगापुर पर 13-0 की जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम अपनी लय बरकरार रख कर पूरे मैच के दौरान मलेशिया पर हावी रही।

मोनिका ने सातवें मिनट में मैदानी गोल करके भारत का खाता खोला जबकि दीप ग्रेस ने एक मिनट के बाद पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। मैच के 10वें मिनट में लालरेमसियामी का शॉट गोल पोस्ट के बाहर से निकल गया।

इसके एक मिनट के बाद दीप ग्रेस रिवर्स शॉट लगाने में विफल रही लेकिन नवनीत के सर्कल के अंदर शानदार खेल के दम पर भारतीय टीम को 3-0 से आगे कर दिया। टीम को 15वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और वैष्णवी ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। संगीता ने मैच के 24वें मिनट में भारतीय टीम को 5-0 से आगे कर दिया।

नेहा गेंद को लेकर डी के अंदर पहुंची और उन्होंने गेंद संगीता को दे दी। संगीता ने रिवर्स हिट से गोल कर दिया। टीम को 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन दीपिका के प्रयास पर मलेशिया की गोलकीपर एबी मशिताह ने बेहतरीन बचाव किया। मध्यांतर से पहले भारत को एक और ऐसा मौका मिला लेकिन टीम ने इसे भी जाया कर दिया।

मध्यांतर के बाद मलेशिया की टीम ने अपने खेल में काफी सुधार किया। टीम ने अपना रक्षण मजबूत करने के साथ भारत के खिलाफ आक्रमण को तेज किया।   मैच के 38वें मिनट में दीपिका ने रिवर्स हिट पर गोल किया लेकिन वीडियो अंपायर ने इसे खारिज कर दिया क्योंकि शॉट लगाते समय वह सर्किल से बाहर थी।

इसके बाद टीम को एक के बाद एक कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन उसने सभी मौके गंवा दिये। मैच के 50 मिनट में लालरेमसियामी के मैदानी गोल ने भारतीय टीम को 6-0 से आगे कर दिया। भारत के पास इसके बाद इस बढ़त को बढाने का मौका था। टीम ने दो पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किये लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ। भारतीय टीम अपने अगले पूल मैच में रविवार को कोरिया का सामना करेगी। 

टॅग्स :एशियन गेम्सहॉकी इंडियासिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

कारोबारPravasi Bharatiya Divas: भारत की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं प्रवासी भारतीय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम