लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: पेरिस ओलंपिक पर नजर, कोरिया, मलेशिया, हांगकांग, चीन और सिंगापुर के साथ पूल ए में भारतीय महिला टीम, देखें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2023 15:01 IST

Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए मंगलवार की रात को रवाना हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टीम को कोरिया, मलेशिया, हांगकांग, चीन और सिंगापुर के साथ पूल ए में रखा गया है।भारतीय महिला टीम में गोलकीपर सविता और बिचू देवी खारीबाम शामिल हैं।लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी और वंदना कटारिया को शामिल किया गया है।

Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने टीम के हांगझोउ रवाना होने से पहले कहा कि उनकी टीम एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करके अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए मंगलवार की रात को रवाना हुई।

भारतीय टीम को कोरिया, मलेशिया, हांगकांग, चीन और सिंगापुर के साथ पूल ए में रखा गया है। जापान, चीन, थाईलैंड, कजाकिस्तान और इंडोनेशिया को पूल बी में रखा गया है। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम पेरिस ओलंपिक में जगह बनाएगी। भारत अपना पहला मैच 27 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ खेलेगा।

सविता ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘ हमने लंबे समय तक चले राष्ट्रीय शिविर में कड़ी मेहनत की है और उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया है जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है। हमने अपने मजबूत पक्षों और विपक्षी टीमों के हिसाब से अपनी रणनीति तैयार कर ली है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमें उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट हमारे लिए अच्छा रहेगा और हम सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे।

हमारा लक्ष्य 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना है और इसलिए हम इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि यह टूर्नामेंट कितना महत्वपूर्ण है और हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्या करना है। ’’ भारतीय महिला टीम में गोलकीपर सविता और बिचू देवी खारीबाम शामिल हैं।

दीप ग्रेस एक्का, इशिका चौधरी, निक्की प्रधान और उदिता रक्षा पंक्ति जबकि सुशीला चानू, मोनिका, नवनीत कौर, नेहा, निशा, सलीमा टेटे, सोनिका और वैष्णवी विट्टल फाल्के मध्य पंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगी। अग्रिम पंक्ति में दीपिका, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी और वंदना कटारिया को शामिल किया गया है।

उप कप्तान दीप ग्रेस एक्का ने कहा,‘‘ हमारी टीम अनुभव और युवा का अच्छा मिश्रण है। सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आतुर है तथा मैदान पर अपना कौशल दिखाने के लिए मानसिक रूप से अच्छी तरह से तैयार हैं। ’’ सिंगापुर के खिलाफ शुरुआती मैच के बाद भारतीय टीम का सामना 29 सितंबर को मलेशिया, एक अक्टूबर को कोरिया और तीन अक्टूबर को हांगकांग चीन से होगा। 

टॅग्स :एशियन गेम्सहॉकी इंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!