लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: एक और गोल्ड, भारत के खाते में 20वां स्वर्ण, अब तक 83 मेडल, दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने किया धमाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2023 13:02 IST

Asian Games 2023: दीपिका पल्लीकल और हरिंदरपाल सिंह संधू की भारतीय स्क्वैश जोड़ी ने गुरुवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देएशियाड के इस संस्करण में यह भारत का 20वां स्वर्ण है।देश कुल 83 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। भारतीयों ने दो अंक जुटाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

Asian Games 2023: दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने एशियाई खेलों की स्क्वाश मिश्रित युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत के खाते में 20वां गोल्ड आ गया है। अभी तक भारत ने 83 मेडल जीत चुका है। भारतीय जोड़ी ने मलेशिया की आइफा बिंटी अजमन और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमल के खिलाफ 11-10,11-10 से रोमांचक जीत दर्ज की।

दूसरे गेम में एक समय दीपिका और हरिंदर छह अंकों की बढ़त के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन मलेशियाई जोड़ी ने लगातार कई अंक लेकर स्कोर 10-9 से अपने पक्ष में कर लिया। लेकिन भारतीयों ने दो अंक जुटाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। एशियाड के इस संस्करण में यह भारत का 20वां स्वर्ण है और देश कुल 83 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। 

पल्लीकल और संधू ने गुरुवार को यहां फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर एशियाई खेलों का स्क्वाश मिश्रित युगल का खिताब जीता। दीपिका और हरिंदर ने फाइनल में आइफा बिंटी अजमन और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमल को 35 मिनट में 11-10 11-10 से हराया।

दूसरे गेम में एक समय भारतीय जोड़ी आसान जीत की ओर से बढ़ रही थी लेकिन इसके बाद उनकी एकाग्रता टूटी जिससे मलेशिया की जोड़ी मुकाबले को करीबी बनाने में सफल रही। मलेशिया की जोड़ी ने 3-9 के स्कोर पर लगातार सात अंक से 10-9 की बढ़त बनाई लेकिन दीपिका और हरिंदर ने धैर्य बरकरार रखते हुए लगातार दो अंक के साथ जीत दर्ज की।

एशियाई खेलों में संभवत: अंतिम बार खेल रही दीपिका ने अपने अभियान का अंत दो पदक के साथ किया। वह कांस्य पदक जीतने वाली महिला टीम का भी हिस्सा थीं। यह 32 वर्षीय खिलाड़ी चार एशियाई खेलों में छह पदक जीत चुकी है जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।

टॅग्स :एशियन गेम्सSquash Rackets Federation of Indiaदीपिका पल्लीकल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!