Asian Games: बॉक्सर अमित से है भारत को गोल्ड की उम्मीद, जानिए 14वें दिन का पूरा शेड्यूल

By भाषा | Published: August 31, 2018 10:08 PM2018-08-31T22:08:02+5:302018-08-31T22:08:02+5:30

एशियन गेम्स के 14वें दिन भारत के अमित और महिला स्क्वैश टीम देश के लिए गोल्ड मेडल ला सकते हैं।

asian games 2018: know the full schedule of day 14 on 1st September | Asian Games: बॉक्सर अमित से है भारत को गोल्ड की उम्मीद, जानिए 14वें दिन का पूरा शेड्यूल

Asian Games: बॉक्सर अमित से है भारत को गोल्ड की उम्मीद, जानिए 14वें दिन का पूरा शेड्यूल

जकार्ता, 31 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 13वें दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के खाते में कुल 65 मेडल हो गए, जिसमें 13 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29  ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। एशियन गेम्स के 14वें दिन भारत के अमित और महिला स्क्वैश टीम देश के लिए गोल्ड मेडल ला सकते हैं, वहीं पुरुष हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय दल का एशियाई खेलों में 14वें दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है।

मुक्केबाजी
पुरुष लाइट फ्लाईवेट (49 किग्रा) :
अमित बनाम हसनबॉय दुसमातोव (दोपहर साढ़े 12 बजे) 

ब्रिज : 
पुरुष पेयर फाइनल 2 (सुबह साढ़े आठ बजे) 
महिला पेयर फाइनल 2 (सुबह साढ़े आठ बजे) 
मिश्रित पेयर फाइनल 2 (सुबह साढ़े आठ बजे) 

कैनो/कयाक : 
कैनो डबल (सी2) 200 मी पुरुष फाइनल :
प्रकांत शर्मा/ओईनाम जेम्सबॉय सिंह (सुबह साढ़े सात बजे) 
कयाक फोर (के4) 500 मीटर महिला : भारत (सुबह दस बजे) 

हॉकी : 
पुरुष कांस्य पदक मैच :
भारत बनाम पाकिस्तान (शाम चार बजे) 

जूडो : 
मिश्रित टीम राउंड 16 :
भारत (सुबह साढ़े सात बजे) 

स्क्वाश : 
महिला टीम फाइनल :
भारत बनाम हांगकांग (दोपहर डेढ़ बजे) 

Web Title: asian games 2018: know the full schedule of day 14 on 1st September

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे