लाइव न्यूज़ :

अश्विन दत्ता और आमिर सईद की दोहरी जीत

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:09 IST

Open in App

कोयंबटूर, 13 दिसंबर डार्क डॉन रेसिंग टीम के चालक अश्विन दत्ता और कोट्टयम के आमिर सईद ने कारी मोटर स्पीडवे में रविवार को दोहरी जीत के साथ जेके टायर-एफएमएससीआई राष्ट्रीय रेसिंग चैम्पियनशिप के 23वें सत्र के पहले दौर में अपना जलवा बिखेरा।

दत्ता ने फार्मूला एलजीबी4 कोर्स की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की दोनों रेस में पहला स्थान हासिल किया। चेन्नई के इस युवा चालक को शनिवार को आधिकारिक आकलन के बाद अपना पहला स्थान गंवाना पड़ा था लेकिन रविवार को उन्होंने दोनों रेस में अपना दबदबा बनाया और जीत दर्ज की।

दत्ता ने बाद में शनिवार की घटना के बारे में कहा, ‘‘इतनी मेहनत के बावजूद तीन रेस में विजेता नहीं बन पाना निराशाजनक है।’’

सईद ने जेके टायर नोवाइस कप में दोनों रेस जीती जबकि एमस्पोर्ट की मीरा एर्डा को सप्ताहांत की शीर्ष महिला चालक घोषित किया गया। इसी तरह महिला नोवाइस कटेगरी में अहुरा रेसिंग की अनुश्रिया गुलाटी को शीर्ष चालक का पुरस्कार मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!