लाइव न्यूज़ :

आर्सनल ने लीग कप में वेस्ट ब्रोम को 6-0 से करारी शिकस्त दी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 14:43 IST

Open in App

लंदन, 26 अगस्त (एपी) पियरे एमरिक ऑबमेयांग की हैट्रिक की मदद से आर्सनल ने बुधवार को यहां इंग्लैंड के लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दौर में वेस्ट ब्रोम को 6-0 से करारी शिकस्त दी। आर्सनल का प्रीमियर लीग में अब तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने अपने दोनों मैच गंवाये हैं और उसने अभी तक एक भी गोल नहीं किया है लेकिन वेस्ट ब्रोम के खिलाफ लीग कप में वह पूरी तरह से बदली हुई टीम नजर आयी। ऑबमेयांग नये सत्र के शुरू में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे जिसके कारण वह प्रीमियर लीग के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाये थे। वेस्ट ब्रोम के खिलाफ उनकी हैट्रिक से आर्सनल की प्रीमियर लीग में भी वापसी की संभावना बढ़ गयी है। उनके अलावा आर्सनल की तरफ से निकोलस पेपे, बुकायो साका और अलेक्सांद्र लाकाजेटे ने गोल किये। लीग कप में यह सबसे बड़ी जीत नहीं है क्योंकि साउथम्पटन ने एक अन्य मैच में न्यूपोर्ट काउंटी को 8-0 से हराया जबकि ब्रूनले ने न्यू कास्टल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!