लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी मेंडी पर बलात्कार का एक और आरोप

By भाषा | Updated: December 22, 2021 17:42 IST

Open in App

चेस्टर, 22 दिसंबर (एपी) मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी बेंजामिन मेंडी पर बलात्कार का एक और आरोप लगाया गया है।

फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे मेंडी पर पांच अलग महिलाओं ने आठ आरोप लगाए हैं जिसमें चार महिलाओं से जुड़े बलात्कार के सात आरोप भी शामिल हैं।

अगले साल होने वाले ट्रायल से पहले मेंडी बुधवार को चेस्टर क्राउन कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुए।

इससे पहले मेंडी पर कथित तौर पर अक्टूबर 2020 में बलात्कार के तीन आरोप, इस साल जनवरी में गलत इरादे से छूने का आरोप, जुलाई में बलात्कार का आरोप और इसके अगले महीने बलात्कार के दो आरोप लगे थे।

सत्ताइस साल के मेंडी को अगस्त में सिटी ने निलंबित कर दिया था जब उन पर पहली बार आरोप लगाए गए थे।

मेंडी को जमानत नहीं मिली है और उन्हें लीवरपूल में जेल में रखा गया है। वह 2017 में सिटी से जुड़े थे। वह तीन बार प्रीमियर लीग और दो बार इंग्लिश लीग कप जीतने वाली सिटी की टीम का हिस्सा रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!