लाइव न्यूज़ :

Aman Sehrawat Zagreb Open Ranking Series Tournament: चीन के पहलवान वान्हाओ जोउ को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, विवादों से जूझ रहे भारतीय कुश्ती के लिए अच्छी खबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2024 13:45 IST

Aman Sehrawat Zagreb Open Ranking Series Tournament:

Open in App
ठळक मुद्देअमन सेहरावत ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की।विवादों से जूझ रहे भारतीय कुश्ती जगत के लिए यह अच्छी खबर रही। अमन ने तुर्किये के मुहम्मद कारावुस के खिलाफ 15-4 से जीत के साथ आगाज किया।

Aman Sehrawat Zagreb Open Ranking Series Tournament: भारतीय पहलवान अमन सेहरावत ने जगरेब ओपन रैंकिंग सीरिज टूर्नामेंट में चीन के दुनिया के सातवें नंबर के पहलवान वान्हाओ जोउ को 10 . 0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेहरावत ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की।

 

पिछले कुछ समय से विवादों से जूझ रहे भारतीय कुश्ती जगत के लिए यह अच्छी खबर रही। भारतीय दल यहां युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के बैनर में खेल रहा है क्योंकि समय पर चुनाव नहीं कराने के कारण भारतीय कुश्ती महासंघ को पिछले साल निलंबित कर दिया गया था।

13वीं रैंकिंग वाले अमन ने तुर्किये के मुहम्मद कारावुस के खिलाफ 15-4 से जीत के साथ आगाज किया। हांगझोउ एशियाई खेलों में 57 किलोवर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले अमन ने 19वीं रैंकिंग वाले अमेरिका के रिचडर्स जेन राये रोड्स को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अंतिम चार में उन्होंने जॉर्जिया के रॉबर्टी डी को 11-0 से मात दी। वहीं फाइनल में जोउ को हराया। एशियाई खेलों में रजत और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले फ्रीस्टाइल पहलवान दीपक पूनिया 86 किलोवर्ग के पदक दौड़ में जगह नहीं बना सके। वह पहले दौर में कजाखस्तान के अजमत दौलतबेकोव से हार गए । रेपेशॉज में उन्होंने एक मुकाबला जीता और एक हार गए।

टॅग्स :Wrestling Federation of IndiaचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!