लाइव न्यूज़ :

एआईटीए ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले आयु धोखाधड़ी के संदिग्धों को टीडब्ल्यू3 परीक्षण कराने को कहा

By भाषा | Updated: February 28, 2021 12:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अधिक उम्र के खिलाड़ियों को हिस्सा लेने से रोकने की कवायद के तहत संदिग्ध खिलाड़ियों के दस्तावेजों की समीक्षा शुरू कर दी है और साथ ही उन्हें आयु सत्यापन के लिए टीडब्ल्यू3 परीक्षण कराने को कहा है।

बच्चों के कुछ माता-पिता ने हाल में एआईटीए से संपर्क किया था और आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में अधिक उम्र के खिलाड़ियों को खेलने से रोकने का आग्रह किया था।

एआईटीए ने इसके बाद शिकायतकर्ताओं से संदिग्ध खिलाड़ियों के नाम मांगे थे और अब उन्हें ईमेल भेजा है।

एआईटीए महासचिव अनिल धूपर ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम अधिक उम्र के खिलाड़ियों को कम उम्र के वर्ग में नहीं खेलने देंगे। हम पहले ही अंडर 12 वर्ग के चार खिलाड़ियों को ईमेल भेज चुके हैं। हमने उनसे दस्तावेज मांगे हैं और साथ ही टीडब्ल्यू3 परीक्षण भी कराने को कहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस गंदगी को खत्म करने के लिए हम नियम बना रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से यात्रा संबंधी नवीनतम पाबंदियों से नयी दिल्ली में आज होने वाली कार्यकारी समिति की बैठक रद्द हो गई है।’’

धूपर ने कहा, ‘‘लेकिन हम अगली बैठक में ऐसा करेंगे। 10-15 दिन में यह हो जाएगा। प्रत्येक राज्य में निश्चित प्रयोगशाला होगी जहां टीडब्ल्यू3 परीक्षण किया जाएगा। निश्चित तौर पर ऐसा किया जाएगा।’’

पता चला है कि संदिग्ध खिलाड़ी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!