लाइव न्यूज़ :

विश्व कप क्वालीफायर के लिये टीम पहले भेजने को कतर की मंजूरी के इंतजार में एआईएफएफ

By भाषा | Updated: May 12, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने बुधवार को कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए राष्ट्रीय टीम देश में अभ्यास नहीं कर सकती लिहाजा वह अगले महीने कतर में विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों से पहले विदेश में शिविर लगाने पर विचार कर रहा है।

भारत 2022 फीफा विश्व कप में प्रवेश की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन 2023 एशियाई कप की दौड़ में है । कतर (तीन जून) , बांग्लादेश (सात जून) और अफगानिस्तान (15 जून) के खिलाफ अगले तीन मैच महत्वपूर्ण है ।

कोरोना महामारी के कारण लगे यात्रा प्रतिबंधों की वजह से ग्रुप ई के बाकी मैच कतर में कराये जा रहे हैं ।

एआईएफएफ महासचिव कुशाल दास ने कहा ,‘‘ हम भारत में शिविर नहीं लगा सकते तो दूसरा विकल्प देखना होगा ।’’

पहले मुख्य कोच इगोर स्टिमक के मार्गदर्शन में शिविर दो से 21 मई तक कोलकाता में लगना था । उसके बाद टीम को 22 मई को दुबई रवाना होना था जहां एक सप्ताह के शिविर के अलावा नुमाइशी मैच खेलने थे । कोरोना की दूसरी लहर के कारण यह सब रद्द करना पड़ा ।

यह पूछने पर कि क्या टीम को कतर जल्दी भेजने का इरादा है, दास ने कहा,‘‘ अगर हमें अनुमति मिल जाती है तो हम कतर फुटबॉल महासंघ से सूचना का इंतजार कर रहे हैं । अगर मंजूरी मिल जाती है तो हम पृथकवास में भी रियायत का अनुरोध करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!