लाइव न्यूज़ :

एआईएफएफ ने अंडर-23 एएफसी क्वालीफायर के लिये 28 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 13, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अगले साल होने वाले एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिये राष्ट्रीय टीम के क्वालीफाईंग अभियान के मद्देनजर बुधवार को 28 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की जिसमें धीरज सिंग मोइरांगथेम और अनीकेत जाधव भी शामिल हैं।

भारत को क्वालीफायर में ग्रुप ई में ओमान, किर्गिज गणराज्य और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ रखा गया है जिसमें मैच यूएई के फुजाइराज स्टेडियम में 25 से 31 अक्टूबर तक खेले जायेंगे।

एएफसी अंडर-23 एशियाई कप उज्बेकिस्तान में खेला जायेगा।

भारतीय अंडर-23 खिलाड़ी 17 अक्टूबर को बेंगलुरू में एकत्रित होंगे और अपने मैचों के लिये 20 अक्टूबर को यूएई के लिये रवाना होंगे।

गोलकीपर धीरज और फारवर्ड अनीकेत 2017 में घरेलू सरजमीं पर हुए अंडर-17 विश्व कप में भारीय टीम का हिस्सा थे।

संभावित खिलाड़ी:

गोलकीपर : धीरज सिंह मोइरांगथेम, प्रभुसुखन सिंह गिल, प्रतीक कुमार सिंह और मोहम्मद नवाज

डिफेंडर : नरेंदर गहलोत, बिकाश युमनाम, एलेक्स साजी, होरमिपाम युइवाह, हालेन नोंगट्डू, आशीष राय, सुमित राठी, आकाश मिश्रा, साहिल पंवार

मिडफील्डर : एसके साहिल, सुरेश सिंह, अमरजीत सिंह, लालरेंगमाविया, जैकसन सिंह, दीपक टांगरी, राहुल केपी, कोमल थाटल, निखिल राज, ब्राइस मिरांडा, प्रिंसटन रेबेलो

फारवर्ड : विक्रम प्रताप सिंह, रहीम अली, रोहित दानू, अनीकेत जाधव

भारतीय टीम 25 अक्टूबर को ओमान से, 28 अक्टूबर को यूएई से और 31 अक्टूबर को किर्गिज गणराज्य से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!