लाइव न्यूज़ :

एआईबीए ने विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं के लिए भारी भरकम इनामी राशि की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 15:11 IST

Open in App

लुसाने, 16 सितंबर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने सर्बिया में अगले महीने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए पहली बार गुरुवार को 26 लाख डॉलर की इनामी राशि की घोषणा की जिसमें स्वर्ण पदक विजेता को एक लाख डॉलर मिलेंगे।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 24 अक्टूबर से बेलग्राद में शुरू होगी। भारत का प्रतिनिधित्व मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता करेंगे।

एआईबीए ने बयान में कहा, ‘‘कुल इनामी राशि 26 लाख डॉलर होगी। पहले स्थान पर रहने वाले को एक लाख डॉलर की राशि मिलेगी। रजत पदक विजेता को 50 हजार डॉलर जबकि प्रत्येक वजन वर्ग के दो कांस्य पद विजेताओं को 25 हजार डॉलर मिलेंगे।’’

एआईबीए के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने कहा कि यह कदम उनके इस प्रयासों का हिस्सा हैं जिसके तहत मुक्केबाज सभी योजनाओं के केंद्र में होंगे।

क्रेमलेव ने कहा, ‘‘यह पहला बार होगा जब एआईबीए विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को वित्तीय रूप से पुरस्कृत करेगा और ऐसा ही होना चाहिए। एआईबीए के शीर्ष टूर्नामेंटों में जगह बनाने के लिए वर्षों की तैयारी और प्रयासों को देखते हुए वे इस धनराशि के हकदार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि इससे हमारे मुक्केबाजों को काफी फायदा होगा। वे ना सिर्फ रिंग में सफल होंगे बल्कि आत्मनिर्भर और समृद्ध भी होंगे।’’

एआईबीए महासचिव इस्तवान कोवाक्स ने अध्यक्ष की बातों से सहमति जताते हुए कहा कि यह पहल उन मुक्केबाजों के लिए महत्वूर्ण है जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एआईबीए के अपने खिलाड़ियों को आजीविका कमाने का उचित मौका और अतिरिक्त प्रेरणा दे रहा है। मुझे पता है कि मुक्केबाजों के लिए यह कितना मायने रखता है।’’

यह टूर्नामेंट संशोधित वजन वर्गों में खेला जाएगा। एआईबीए ने जुलाई में वजन वर्गों की संख्या 10 से बढ़ाकर 13 कर दी थी।

फाइनल पांच और छह नवंबर को खेले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!