लाइव न्यूज़ :

एगुएरो ने स्वास्थ्य कारणों से फुटबॉल को अलविदा कहा

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:19 IST

Open in App

बार्सीलोना, 15 दिसंबर (एपी) अपने आंसुओं पर बमुश्किल काबू पाते हुए बार्सीलोना के स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो ने स्वास्थ्य कारणों से बुधवार को फुटबॉल को तुरंत प्रभाव से अलविदा कह दिया है।

अर्जेंटीना के 33 वर्ष के स्ट्राइकर एगुएरो स्पेनिश लीग में 30 अक्टूबर को अलावेस के खिलाफ बार्सीलोना के मैच में सीने पर हाथ रखकर मैदान से बाहर चले गए थे । उसके बाद उन्होंने दिल से जुड़े कई टेस्ट कराये ।

एगुएरो ने अश्रुपूरित नेत्रों से प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने खेल से विदा लेने का फैसला कर लिया है । इस मौके पर बार्सीलोना के खिलाड़ी, बोर्ड के सदस्य, एगुएरो के परिजन और पूर्व साथी मौजूद थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं यहां रूककर अपने साथी खिलाड़ियों की मदद करना चाहता था लेकिन हर बात के पीछे कोई कारण होता है ।’

उन्होंने कहा कि उन्होंने दस दिन पहले ही यह फैसला कर लिया था । उन्हें दिल के पहले टेस्ट के बाद बताया गया था कि शायद वह फिर नहीं खेल सकेंगे ।

दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक एगुएरो दस साल तक मैनचेस्टर सिटी के लिये खेलने के बाद बार्सीलोना से आफ सीजन में जुड़े थे ।

एगुएरो ने सिटी के लिये 260 गोल किये जो क्लब का रिकॉर्ड है । उन्होंने प्रीमियर लीग में 184 गोल दागे जिसमें 12 हैट्रिक शामिल है । किसी विदेशी खिलाड़ी के यह सर्वाधिक गोल है और समग्र सूची में उनका स्थान चौथा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!