लाइव न्यूज़ :

अग्रवाल और राहुल का अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 196 रन का लक्ष्य दिया

By भाषा | Updated: April 18, 2021 21:25 IST

Open in App

मुंबई, 18 अप्रैल सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल और कप्तान लोकेश राहुल के विपरीत अंदाज में बनाए अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 195 रन बनाए।

अग्रवाल ने सिर्फ 36 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों से 69 रन की पारी खेली जबकि राहुल ने 51 गेंद का सामना करते हुए सात चौकों और दो छक्कों से 61 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 122 रन भी जोड़े। दीपक हुड्डा (नाबाद 22) और शाहरूख खान (नाबाद 15) ने अंतिम ओवरों में आकर्षक शॉट खेलकर टीम का स्कोर 190 रन के पार पहुंचाया।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद अग्रवाल ने राहुल के साथ मिलकर टीम को तूफान शुरुआत दिलाई।

राहुल ने क्रिस वोक्स के पहले ओवर में चौके से खाता खोला और फिर पदार्पण कर रहे लुकमान मेरिवाला पर भी चौका जड़ा। स्टीव स्मिथ ने प्वाइंट पर राहुल का कैच छोड़ा जबकि अग्रवाल ने इस तेज गेंदबाज की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ खाता खोला। अग्रवाल ने वोक्स के अगले ओवर में भी लगातार दो छक्के मारे।

पंजाब किंग्स ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 58 रन बनाए।

राहुल ने आफ स्पिनर ललित यादव का स्वागत दो चौकों के साथ किया जबकि अग्रवाल ने रविचंद्रन अश्विन पर छक्का और चौका जड़ा। अग्रवाल ने आवेश खान पर चौके के साथ सिर्फ 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

अग्रवाल ने 11वें ओवर में कागिसो रबादा पर लगातार दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। राहुल ने भी इस ओवर में छक्का जड़ा।

पंत ने 13वें ओवर में मेरिवाला को गेंदबाजी में वापसी कराई और अग्रवाल उनकी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्वीपर कवर बाउंड्री पर शिखर धवन को कैच दे बैठे। उन्होंने 36 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के और सात चौके मारे।

राहुल ने अश्विन की गेंद पर एक रन के साथ 45 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। आवेश के अगले ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने एक्सट्रा कवर पर राहुल का कैच छोड़ा। राहुल ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए अगली गेंद पर छक्का और फिर चौका जड़ दिया।

राहुल हालांकि रबादा की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को कैच देकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 51 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के जड़े।

दीपक हुड्डा ने पहली ही गेंद पर छक्का मारा जबकि क्रिस गेल (11) ने भी वोक्स की फ्री हिट पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर रिपल पटेल को कैच दे बैठे।

हुड्डा ने आवेश पर छक्का जड़ा लेकिन निकोलस पूरन ने नौ रन बनाने के बाद इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर रबादा को कैच थमा दिया।

शाहरूख खान ने वोक्स के अंतिम ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर टीम का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!