लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के पैरालंपिक खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया : आईपीसी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 13:14 IST

Open in App

अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) ने बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से दो पैरा खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है लेकिन उसने उनके ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं दी। इन खिलाड़ियों को तोक्यो पैरालंपिक खेलों से बाहर होने के लिये मजबूर होना पड़ा था।ताइक्वांडो के दो खिलाड़ियों जाकिया खुदादादी और हुसैन रसोली को तोक्यो पैरालंपिक खेलों में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करना था लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद वे अपने देश में ही फंस गये।आईपीसी प्रवक्ता क्रेगे स्पेन्स से जब इन खिलाड़ियों और उनके खेलों में भाग लेने की संभावना के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति नहीं बदली है। हमने एकता प्रदर्शित करने के लिये उद्घाटन समारोह में (अफगानिस्तान का) ध्वज फहराया। दोनों खिलाड़ी अब अफगानिस्तान से बाहर है। उन्हें बाहर निकाल दिया गया है। हम जानते हैं कि वे कहां हैं।’’अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को खेलों से हटना पड़ा क्योंकि देश पर तालिबान के कब्जे के बाद राजधानी काबुल से सभी उड़ानें रद्द कर दी गयी थी।स्पेन्स ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता अभी उनके खेल में भाग लेने पर नहीं बल्कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा पर है तथा हम इसे सुनिश्चित करने के लिये संबंधित व्यक्तियों के साथ काम कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण उनकी सुरक्षा है और वे सुरक्षित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!