लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के पास इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम को हराने का माद्दा: नवीन

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:36 IST

Open in App

अबुधाबी, 30 अक्टूबर तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने शनिवार को कहा कि आईसीसी टी20 टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह पक्की करना है, जिसके लिये उनकी टीम भारत और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन को लेकर आशावादी है।

 अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड पर 130 रन से जीत दर्ज कर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था लेकिन शनिवार को उसे पाकिस्तान के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

नवीन ने रविवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या भारत और न्यूजीलैंड से  विरुध उनके मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि अफगानिस्तान के पास इस प्रतियोगिता में किसी भी टीम को हराने अच्छा मौका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आपने कल भी देखा होगा। पाकिस्तान की टीम इन परिस्थितियों में ज्यादा संतुलित है। उन्हें इन परिस्थितियों का अभ्यास है। पाकिस्तान ने इन दोनों टीमों (भारत और न्यूजीलैंड) को आसानी से हराया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी स्थिति में थे। हम कल नामीबिया और फिर भारत तथा न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच को लेकर तैयार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम हार (पाकिस्तान के खिलाफ) से हताश नहीं है और सिर्फ अगले मैच पर ध्यान लगायेंगे। हम इन मैचों को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!