लाइव न्यूज़ :

आडवाणी दो साल में पहले टूर्नामेंट में एशियाई खिताब बचाने में सफल

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:12 IST

Open in App

दोहा, 16 सितंबर भारत के शीर्ष क्यू (स्नूकर और बिलियर्ड्स) खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने गुरूवार को यहां आमिर सरखोश को हराकर अपना एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप खिताब बरकरार रखा।

कोविड-19 के कारण करीब दो साल में यह आडवाणी का पहला टूर्नामेंट था। उन्होंने 2019 में एशियाई चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था और 2020 का चरण महामारी के कारण आयोजित नहीं हुआ था।

स्नूकर और बिलियर्ड्स दोनों में अब उनके एशियाई खिताबों की संख्या 11 हो गयी है। इसके अलावा उनके नाम 2006 और 2010 में एशियाई खेलों के दो स्वर्ण पदक भी हैं।

आडवाणी ने कहा, ‘‘मैं इस खिताब का बचाव कर खुश हूं और महामारी के पहले मैंने जहां खेल छोड़ा था, वहीं से शुरूआत की। इस दौरान मेरी प्रतिस्पर्धा करने और वापसी में अच्छा करने की भूख और बढ़ी ही है। ’’

आडवाणी ने ‘बेस्ट ऑफ इलेवन’ फाइनल में 6-3 से जीत हासिल की।

उन्होंने आमिर सरखोश को 72-42, 72-0, 70-49, 41-66, 70-17, 30-68, 34-74, 50-12, 64-44 से हराया।

अब 23 बार के विश्व चैम्पियन आडवाणी शुक्रवार से शुरू हो रहे आईबीएसएफ 6-रेड स्नूकर विश्व कप में भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!