अदिति पहले दौर के बाद संयुक्त 70वें स्थान पर

By भाषा | Updated: April 2, 2021 13:44 IST2021-04-02T13:44:31+5:302021-04-02T13:44:31+5:30

Aditi in joint 70th position after first round | अदिति पहले दौर के बाद संयुक्त 70वें स्थान पर

अदिति पहले दौर के बाद संयुक्त 70वें स्थान पर

रैंचो मिराज (अमेरिका), दो अप्रैल भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने इस साल के पहले मेजर एएनए इन्स्परेशन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में एक ओवर 73 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 70वें स्थान पर हैं।

अदिति अपने 16वें मेजर में खेल रही हैं। उन्होंने 10वें होल से शुरुआत की और उसी में शॉट गंवा दिया। अगले 10 होल में उन्होंने पार स्कोर बनाया।

उन्होंने अपनी एकमात्र बर्डी पार-4 वाले तीसरे होल में बनायी लेकिन पार-3 के पांचवें होल में वह बोगी कर गयी। इसके बाद अदिति बाकी होल में पार स्कोर बनाने में सफल रही।

अदिति चौथी बार एएनए इन्स्परेशन में खेल रही हैं। वह 2017 में संयुक्त 42वें स्थान पर रही थी जो उनका इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। किसी मेजर में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन संयुक्त 22वां स्थान है जो उन्होंने 2018 में ब्रिटिश ओपन में हासिल किया था।

थाईलैंड की पैटी तवातनाकित ने छह अंडर 66 का कार्ड खेला और पहले दौर के बाद बढ़त हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Aditi in joint 70th position after first round

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे