लाइव न्यूज़ :

अदिति एंडालुसिया ओपन में संयुक्त आठवें स्थान पर

By भाषा | Updated: November 26, 2021 17:07 IST

Open in App

मारबेला (स्पेन), 26 नवंबर भारत की अदिति अशोक ने आखिर में डबल बोगी की लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक अंडर 71 का स्कोर बनाया जिससे वह एंडालुसिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद संयुक्त आठवें स्थान पर हैं।

एक अन्य भारतीय त्वेसा मलिक ने तीन ओवर 75 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 39वें स्थान पर हैं।

अदिति ने लगातार बर्डी बनाकर शुरुआत की और एक समय वह तीन अंडर के साथ संयुक्त बढ़त पर थी लेकिन आखिरी नौ होल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

अदिति ने 10वें और 13वें होल में बोगी लेकिन इस बीच उन्होंने 12वें और 14वें होल में बर्डी भी बनायी। उन्होंने पार-4 वाले 15वें होल में डबल बोगी की और आखिरी तीन होल में पर स्कोर बनाकर 71 के स्कोर पर दिन का समापन किया।

त्वेसा ने केवल एक बर्डी बनायी और इस बीच चार बोगी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!