लाइव न्यूज़ :

भारतीय डाइविंग टीम के वर्तमान कोच और ओलंपिक जज मयूर व्यास को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित, कंगना राणावत ने दिया सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2023 17:02 IST

मयूर व्यास को यह सम्मान स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अब तक के योगदानों को देखते हुए दिया गया है। यह सम्मान समारोह भारत का एक प्रतिष्ठित कॉरपोरेट सम्मान समारोह है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का नाम स्पोर्ट्स के क्षेत्र में दुनिया भर में रोशन कर रहे हैं।सतत प्रयासों से आज युवाओं में डाइविंग के प्रति रुझान बढ़ा है।

मुंबईः भारतीय डाइविंग टीम के वर्तमान कोच और अंतरराष्ट्रीय डाइविंग स्पर्धाओं में जज की भूमिका निभा चुके भूतपूर्व भारतीय डाइविंग व वाटरपोलो खिलाड़ी मयूर व्यास को अभी हाल ही में मुम्बई के जुहू स्थित नोवाटेल होटल में हुए अंतरराष्ट्रीय ग्लोरी सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानाउत के हाथों लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मयूर व्यास को यह सम्मान उनके स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अब तक के योगदानों को देखते हुए दिया गया है। यह सम्मान समारोह भारत का एक प्रतिष्ठित कॉरपोरेट सम्मान समारोह है। मयूर व्यास को अवॉर्ड देते समय कँगना रानाउत ने कहा कि व्यास भारत का नाम स्पोर्ट्स के क्षेत्र में दुनिया भर में रोशन कर रहे हैं और इनके ही सतत प्रयासों से आज युवाओं में डाइविंग के प्रति रुझान बढ़ा है।

ओलम्पिक में जज बनकर इन्होंने देश का मान बढ़ाया है। मयूर व्यास ने भी यह अवॉर्ड कँगना के हाथों हासिल करने के बाद कहा कि वे इस पूरे ज्यूरी पैनल का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने देश की जानी मानी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का काम किया है।

इस समारोह में कँगना जैसी युवा व ऊर्जावान अभिनेत्री के हाथों सम्मानित होना भी अपने आप में गर्व की बात है। आज की तारीख़ में कंगना जिस उत्साह से विषयप्रधान फिल्में कर रही हैं उनसे युवाओं को सीखना चाहिए । मयूर व्यास ने इस मौके पर इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड समारोह के आयोजनकर्ताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस सम्मान समारोह में मयूर व्यास के साथ ही बॉलीवुड के सितारे कंगना रानाउत, अनुपम खेर, तनुज विरवानी, अविका गौर, रजनीश दुग्गल,अमित त्यागी ,राजीव रंजन, संजय भूषण पटियाला, क्रिस्टल डिसूजा सहित जैसी तमाम बड़ी फ़िल्मी हस्तियों मौजूद थी।

टॅग्स :मुंबईखेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!