लाइव न्यूज़ :

एसीटी हॉकी : आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत का सामना सेमीफाइनल में जापान से

By भाषा | Updated: December 20, 2021 12:42 IST

Open in App

ढाका, 20 दिसंबर धीमी शुरूआत के बाद शानदार वापसी करने वाली गत चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मंगलवार को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान से खेलेगी तो उसका पलड़ा भारी होगा ।

पिछले राउंड रॉबिन मैच में जापान को 6 . 0 से हराने के बाद भारत के हौसले बुलंद हैं । अब उसकी नजरें एक और धमाकेदार जीत पर लगी होंगी ।

भारत को हालांकि आत्ममुग्धता से बचना होगा वरना उसकी सारी मेहनत पर पानी फिर जायेगा ।

पांच देशों के टूर्नामेंट के राउंड रॉबिन चरण में भारत के दस अंक है जबकि कोरिया छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर है । जापान और पाकिस्तान के पांच पांच अंक है और मेजबान बांग्लादेश ने खाता नहीं खोला है।

तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे भारत को दक्षिण कोरिया ने 2 . 2 से ड्रॉ पर रोका । इसके बाद भारत ने बांग्लादेश को 9 . 0 से और पाकिस्तान को 3 . 1 से हराया । इसके बाद जापान को मात दी ।

उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जापान के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किये थे और जापान के लिये भी वह कड़ी चुनौती साबित होंगे ।मिडफील्ड में मनप्रीत और हार्दिक सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है ।

दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह और शमशेर सिंह ने भी कुछ अच्छे फील्ड गोल किये हैं । भारत ने लीग मैच में जापान को हर विभाग में बौना साबित कर दिया और सेमीफाइनल में भी वह इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगा ।

युवा गोलकीपर सूरज करकेरा ने अभी तक जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। हरमनप्रीत सिंह के साथ डिफेंडरों ने जापान के खिलाफ पांच पेनल्टी कॉर्नर बचाये । भारत को इतने पेनल्टी कॉर्नर देने से बचना होगा । मामूली सी चूक उन्हें लगातार दूसरा एसीटी खिताब जीतने से वंचित कर सकती है ।

इस बीच दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना कोरिया से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!