लाइव न्यूज़ :

अभय सिंह ने चौथे वरीय खिलाड़ी को हराकर उलटफेर किया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:05 IST

Open in App

चेन्नई, 30 मार्च भारत के स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह ने मंगलवार को यहां दूसरे एचसीएल एसआरएफआई इंडियन टूर - चेन्नई चरण 1 के पुरूष एकल मैच के दूसरे दौर में चौथी वरीयता प्राप्त फ्रांस के सेबेस्टियन बोनमालइस पर उलटफेर भरी जीत दर्ज की।

भारतीय खिलाड़ी ने फ्रांसिसी प्रतिद्वंद्वी को 42 मिनट में 11-7, 11-7, 11-8 से हरा दिया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी महेश मंगांवकर और दूसरे वरीय टॉड हैरिटी (अमेरिका) ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आसान जीत दर्ज की।

कनाडा के आठवीं वरीयता प्राप्त डेविड बेलारजियोन मिस्र के एली हुसैन से 75 मिनट में चार गेम तक चले मुकाबले में हारकर बाहर हो गये।

महिलाओं की स्पर्धा में शीर्ष वरीय सुनयना कुरूविला ने हमवतन भारतीय खिलाड़ी वसुधा सूरंगे को महज 17 मिनट में 11-5, 11-4, 12-10 से हरा दिया।

पीएसए चैलेंजर टूर टूर्नामेंट को शनिवार से शुरू होना था लेकिन दो खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इसे दो दिन के लिये स्थगित कर दिया गया जिससे यह सोमवार से शुरू हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!