लाइव न्यूज़ :

फीफा विश्व कप 2022 के लिये कतर में 90 प्रतिशत काम पूरा

By भाषा | Updated: November 20, 2020 17:54 IST

Open in App

कतर, 20 नवंबर कतर में 2022 में होने वाले फीफा विश्व कप की तैयारियां जोरों पर हैं जिसके लिये स्टेडियमों का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और भारतीय खेल प्रेमियों के लिये मैचों का समय काफी उपयुक्त है जो टीवी पर आसानी से इनका लुत्फ उठा सकते हैं।

फीफा विश्व कप के अगले संस्करण का आगाज आज से ठीक दो साल बाद 21 नवम्बर को कतर में होना है।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार विश्व कप के लिये जरूरी इंफ्रास्टक्चर के लिए तैयारियों जोरों पर हैं और यह लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है जिसमें तीन स्टेडियम - खलीफा इंटरनेशनल, अल जानोब और एजुकेशन सिटी का काम पहले ही पूरा हो चुका है। इन स्टेडियमों में कोविड-19 महामारी के बावजूद 2020 में 100 से अधिक मैचों का आय़ोजन हुआ है।

इसके मुताबिक खेल प्रेमियों को ग्रुप चरण के दौरान एक दिन में एक से ज्यादा मैच देखने का मौका मिलेगा। पूर्व घोषणा के अनुसार प्रत्येक दिन चार मैच कराये जायेंगे।

विश्व कप के काउंटडाउन पर फीफा प्रमुख जियानी इनफेनटिनो ने कहा, ‘‘ 2020 पूरी दुनिया के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। फुटबॉल अतिश्योक्ति नहीं है। तमाम मुश्किलातों के बावजूद बीते कुछ महीनों में अच्छा विकास हुआ है। कतर ने एक बार फिर शानदार प्रतिबद्धता दिखाई है। मुझे यकीन है कि दो साल बाद कतर में फीफा विश्व कप का अभूतपूर्व आयोजन होगा औऱ यह ऐसा होगा जो 2022 के बाद आने वाले कई सालों तक याद किया जाएगा।’’

कतर विश्व कप के दौरान होने वाले मैचों का समय भारतीय खेल प्रेमियों के लिए काफी उपयुक्त है और जो लोग टेलीविजन पर फुटबॉल देखना चाहते हैं वे इन मैचों का लुत्फ आसानी से ले सकते हैं।

दिन में चार मैच होने हैं। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर में 3.30 बजे शुरू होगा। इसी तरह अंतिम मैच भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे शुरू होगा। दूसरे और तीसरे मैचों को भारत में टीवी दर्शकों के लिहाज से प्राइमटाइम स्लाट में रखा गया है। ये मैच क्रमशः शाम 6.30 और रात 9.30 बजे शुरू होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!