लाइव न्यूज़ :

कार रेसिंग के दौरान हादसे में 3 की मौत, अर्जुन अवॉर्डी गौरव गिल पर केस दर्ज

By भाषा | Updated: September 22, 2019 15:30 IST

हादसे के बाद रविवार तड़के रेसिंग कार चालक जी गिल और एम शरीफ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

राजस्थान के बाड़मेर जिले के समदड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को रेसिंग कार की टक्कर से पति,पत्नी और उनके बेटे की मौत के मामलें में कार चालक जी गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह ने रविवार को बताया कि हादसे के बाद रविवार तड़के रेसिंग कार चालक जी गिल और एम शरीफ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामला मृतक के बेटे राहुल की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को होतराड़ा गांव में मोटर साइकिल को टक्कर मारने वाली रेसिंग कार पर कार चालक और अन्य के नाम अंकित थे। उल्लेखनीय है कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार नरेन्द्र कुमार, उनकी पत्नी पुष्पा और उनके 15 वर्षीय बेटे जितेन्द्र की मौत हो गई थी।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो कार चालकों के साथ साथ कार्यक्रम आयोजित करने वाली कंपनियों में शामिल मैक्सपीरेंस, महिन्द्रा, जे के टायर्स, एमआरएफ टायर्स और फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोटर्स क्लब ऑफ इंडिया के नाम एफआईआर में दर्ज किये गये हैं। वहीं मृतकों के शव अभी भी घटना स्थल पर रखे हुए है क्योंकि ग्रामीण और परिजन आरोपी की गिरफ्तारी, मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

समदड़ी थाने के अधिकारी भूटाराम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजने को लेकर ग्रामीणों एवं परिजनों से बातचीत जारी है लेकिन अभी भी गतिरोध बना हुआ है। उन्होंने कहा कि रैली के आयोजक सहयोग नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण कल से आयोजकों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। भूटाराम ने बताया कि स्थानीय पुलिस के पास कार चालक जी गिल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि नेशनल चैंपियनशिप रैली बाडमेर में आयोजित की गई थी, जिसमें जी गिल की कार से यह हादसा हुआ।

मृतक के बेटे राहुल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कार रेसिंग के लिये सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। हालांकि, बाडमेर के पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने बताया कि रैली के लिये पर्याप्त बंदोबस्त किये गये थे। रेस के लिये बाड़मेर के कई गांवों से गुजरने वाली सड़क को ट्रैक के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

टॅग्स :कारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!