लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के लिए 29 खिलाड़ियों की शरणार्थी टीम चुनी गई

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:13 IST

Open in App

लुसाने, आठ जून (एपी) तोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी गयी शरणार्थी टीम में 29 खिलाड़ी हैं जो 12 खेलों में चुनौती पेश करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मंगलवार को 55 खिलाड़ियों में से इन 29 खिलाड़ियो के दल को चुना है। इन खिलाड़ियों ने अपने मूल देश को छोड़ दिया है और इन्हें अभ्यास के लिए नये देश में छात्रवृत्ति मिल रही है।

रियो में 2016 में हुए पिछले ओलंपिक में शरणार्थी टीम में 19 खिलाड़ियों को मौका मिला था। इस बार चुने हुए 29 खिलाड़ी मूल रूप से अफगानिस्तान, कैमरून, कांगो, कांगो गणराज्य, इरिट्रिया, ईरान, इराक, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया और वेनेजुएला से हैं।

ये खिलाड़ी तैराकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, नौकायन साइकिलिंग, जूडो, कराटे, निशानेबाजी, ताइक्वांडो, भारोत्तोलन और कुश्ती में भाग लेंगे।

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, ‘‘ आप हमारे ओलंपिक समुदाय का अभिन्न हिस्सा है और हम खुले दिल से आपका स्वागत करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आप दुनिया को एकजुटता, जुझारूपन और उम्मीद का शक्तिशाली संदेश भेजें।’’

इस टीम का प्रबंधन तोक्यो में आईओसी और संयुक्त राष्ट्र की जिनेवा स्थित शरणार्थी एजेंसी (यूएनएससीआर) के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!