लाइव न्यूज़ :

19th Asian Games: बोपन्ना और रुतुजा ने किया कमाल, चीनी ताइपै के सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग को 2-6, 6-3, 10-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 30, 2023 14:09 IST

19th Asian Games: अनुभवी रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपै के सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग को 2 . 6, 6 . 3, 10 . 4 से हराकर एशियाई खेलों की मिश्रित युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसाकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने पुरुष युगल में रजत जीता है। 2014 में इंचियोन में पांच और 2018 में जकार्ता में तीन पदक जीते थे। टेनिस में 2002 में बुसान में चार, 2006 में दोहा में चार, 2010 में ग्वांग्झू में पांच जीते थे।

19th Asian Games: अनुभवी रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने शनिवार को हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में टेनिस मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीत लिया। रोहन-रुतुजा की जोड़ी को मैच के शुरुआती सेट में संघर्ष करना पड़ा और चीनी ताइपै के सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग के खिलाफ पहला सेट 6-2 से हार गई।

भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की और बाद में खेल में अपना दबदबा बनाते हुए अपने विरोधियों को सीधे दो सेटों में 3-6 और 4-10 से हरा दिया। टेनिस मैच लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चला, लेकिन भारत ने स्वर्ण पदक जीतने में कोई गलती नहीं की। अब भारतीय टेनिस दल कम से कम एक स्वर्ण पदक लेकर लौटेगा।

मिश्रित युगल फाइनल स्पर्धा के सेमीफाइनल मैच में 43 वर्षीय रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने चीनी ताइपे के यू-हसिउ सू और हाओ-चिंग चांग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को चीनी ताइपे को 6-1, 3-6, 10-4 से हराकर एशियाई खेल 2023 में भारत के लिए पदक पक्का कर लिया।

इस बार एशियाई खेलों में टेनिस में भारत की झोली में दो ही पदक गिरे, जिनमें पुरुष युगल का रजत शामिल है। भारत ने टेनिस में 2002 में बुसान में चार, 2006 में दोहा में चार, 2010 में ग्वांग्झू में पांच, 2014 में इंचियोन में पांच और 2018 में जकार्ता में तीन पदक जीते थे। साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने पुरुष युगल में रजत जीता है।

टॅग्स :एशियन गेम्सटेनिसरोहन बोपन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम