लाइव न्यूज़ :

विंडीज के लंच तक तीन विकेट पर 197 रन

By भाषा | Updated: February 7, 2021 12:48 IST

Open in App

चटगांव (बांग्लादेश) कायल मायर्स के नाबाद 91 रन के दम पर जीत के लिए 395 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को पांचवें दिन लंच तक तीन विकेट पर 197 रन बना लिये।

लंच के लिए खेल रोके जाते समय मायर्स के साथ पदार्पण कर रहे बोन्नर 43 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों ने अब तक 138 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। वेस्टइंडीज को जीत के लिए अभी और 198 रन की जरूरत है और उसके सात विकेट शेष है।

वेस्टइंडीज ने दिन की शुरूआत तीन विकेट पर 110 रन से की थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले घंटे में संभल कर खेलने के बाद सहजता से रन बटोरने शुरू किया।

अपने पहले टेस्ट शतक से नौ रन दूर मायर्स ने अब तब 153 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया है जबकि सतर्कता के साथ बल्लेबाजी कर रहे बोन्नर 146 गेंदों की नाबाद पारी में 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

बांग्लादेश ने शनिवार को दूसरी पारी आठ विकेट पर 223 रन पर घोषित की थी। इसके बाद मेहंदी हसन (52 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की टीम 59 रन पर तीसरा विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी।

इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी में 430 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 259 रन बनाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

क्रिकेटDC vs PBKS: मुकाबले के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के बाद लुंगी एनगिडी को एम्बुलेंस से स्ट्रेचर पर ले जाया गया | VIDEO

क्रिकेटनाबाद 152 रन के साथ सबसे आगे राहुल?, 25 छक्के-चौके के साथ आईपीएल पारी में सर्वाधिक बाउंड्री, 12 और 51 पर पंजाब खिलाड़ी ने छोड़े कैच और केएल ने कूटे रन

क्रिकेटकेएल राहुल IPL के इतिहास में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने, पंजाब किंग्स के खिलाफ करियर का सर्वश्रेष्ठ 152 रन बनाए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!