लाइव न्यूज़ :

भारत के 15 एथलीटों ने व्यक्तिगत स्पर्धा और दो रिले टीमों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद, भालाफेंक खिलाड़ी अन्नु रानी और 400 मीटर के बाधा धावक एम पी जबीर ने विश्व रैंकिंग के जरिये तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया जबकि दो रिले टीमों के क्वालीफिकेशन की भी विश्व एथलेटिक्स ने गुरूवार को पुष्टि कर दी ।

भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों ने ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क हासिल करके स्वत: क्वालीफाई कर लिया जबकि दुती, रानी, जबीर और पुरूषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने रैंकिंग के जरिये क्वालीफाई किया ।

दुती 100 ओर 200 मीटर में 56 खिलाड़ियों की सूची में क्रमश: 41वें और 50वें स्थान पर थी । वहीं रानी 32 में 18वें और जबीर 40 में 32वें स्थान पर थे ।

मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने भी ओलंपिक का टिकट कटाया । यह टीम 2019 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची थी ।

लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर, शॉट पुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर, चक्काफेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कोर और सीमा पूनिया ने इस साल क्वालीफाई किया ।

महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम चूक गई जो 17वें स्थान पर थी जबकि 16 को ओलंपिक में जगह मिली ।

विश्व एथलेटिक्स ने एक बयान में कहा ,‘‘ ओलंपिक क्वालीफिकेशन की अवधि 29 जून को खत्म हो गई और अब विश्व एथलेटिक्स क्वालीफिकेशन तय हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!