लाइव न्यूज़ :

पुर्तगाल के फुटबॉल क्लब में कोविड-19 के नये वैरिएंट के 13 मामले

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:03 IST

Open in App

लिस्बन, 29 नवंबर (एपी) पुर्तगाल के एक पेशेवर फुटबॉल क्लब में कोरोना वायरस के तेजी से फैलने वाले नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 13 मामलों की पहचान हुई है । देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

‘ रिकार्डो जॉर्ज नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट’ ने सोमवार को कहा कि लिस्बन स्थित ‘बेलेनेंस एसएडी सॉकर क्लब’ के सदस्यों की जांच में पॉजिटिव आने वालों में से एक व्यक्ति  ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पहचान की गयी थी।

संस्थान ने कहा कि कोविड-19 के दोनों टीके लेने के बाद भी जो लोग पॉजिटिव आने वालों के संपर्क में रहे हैं, उन्हें हर हाल में खुद को पृथक कर लेना चाहिये। इन लोगों की कोविड-19 की लगातार जांच की जायेगी।

पुर्तगाल के स्वास्थ्य महानिदेशक, ग्रेका फ्रीटास ने कहा कि लिस्बन की सबसे बड़ी टीम बेनफिका शनिवार को बेलेनेंस एसएडी के खिलाफ मैदान में उतरी थी, ऐसे में उनके खिलाड़ियों का भी परीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने ‘टीएसएफ रेडियो ’ कहा, ‘‘चूंकि यह एक नया स्वरूप है इसलिए हमें नियंत्रण को कड़ा करना होगा।

बेलेनेंस एसएडी की टीम बेनफिका के खिलाफ मैच में सिर्फ नौ खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी थी, जबकि फुटबॉल मैच के दौरान हर टीम में 11 खिलाड़ी होते है। मध्यांतर के समय टीम 0-7 से पिछड़ रही थी जब रेफरी ने मैच को स्थगित कर दिया।

क्लब के अध्यक्ष रुई पेड्रो सोरेस ने कहा कि टीम में खिलाड़ियों की कमी होने के बावजूद, उनके क्लब ने खेल को स्थगित करने की मांग नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!