लाइव न्यूज़ :

देशभर में जिला स्तर पर खेलों इंडिया के 1000 केन्द्र शुरू करना चाहते हैं: रीजीजू

By भाषा | Updated: January 18, 2021 19:05 IST

Open in App

पुणे, 18 जनवरी खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा कि सरकार का इरादा देश भर में जिला स्तर पर 1,000 खेलो इंडिया खेल केंद्र शुरू करने का है।

रीजीजू ने कहा, ‘‘ मेरा उद्देश्य 2028 के ओलंपिक द्वारा भारत को तालिका में शीर्ष 10 में लाना है और इसे संभव बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं का निर्माण करना होगा। इसके लिए हम देश भर में जिला स्तर पर लगभग 1,000 खेलो इंडिया खेल केंद्र शुरू करना चाहते हैं।’’

यहां जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास देश में लगभग 700 जिले हैं, जिसका मतलब यह है कि हर जिले में कम से कम एक केन्द्र होगा, कुछ जिलों में एक से अधिक केन्द्र भी हो सकता है।’’

रीजीजू यहां श्री शिव छत्रपति खेल परिसर में ‘खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केन्द्र (केआईएससीई)’ के उद्घाटन के लिए आये थे। उन्होंने कहा कि पुणे और महाराष्ट्र के पास भविष्य के चैम्पियन तैयार करने की क्षमता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पुणे न केवल महाराष्ट्र ,बल्कि पूरे देश के लिए एक खेल केन्द्र है। पुणे और महाराष्ट्र में देश के लिए भविष्य के चैम्पियनों को तैयार करने की क्षमता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज एक विशेष दिन है क्योंकि हम यहां केआईएससीई का उद्घाटन कर रहे हैं। इसकी शुरूआत के साथ हम राज्य सरकार के साथ मिलकर खेलों की प्रगति की दिशा में काम करना चाहते हैं। देश में अब तक 23 उत्कृष्टता केन्द्र है जिसमें महाराष्ट्र में तीन केन्द्र है।’’

इस मौके पर महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील केदार और खेल राज्य मंत्री अदिति तटकरे ने रीजीजू से राज्य के लंबित प्रस्तावों पर ध्यान देने का अनुरोध किया , जिसे उन्होंने पूरा करने का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!