लाइव न्यूज़ :

'वे मेरी वरिष्ठ अधिकारी हैं, जब भी उन्हें देखता हूं सैल्यूट करता हूं': आईपीएस बेटी को देखकर गर्व से बोले डीसीपी पिता

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 3, 2018 15:00 IST

हैदराबाद में बेटी को सैल्यूट करते डीसीपी पिता को देखकर लोग मुस्कुरा पड़े।

Open in App

नई दिल्ली, 3 सितंबरः हैदराबाद के पास कोंगरा कलां की एक जनसभा का नजारा देखकर लोग मुस्कुरा पड़े। यहां ड्यूटी पर तैनात डीसीपी पिता ने आईपीएस बेटी को देखते ही सैल्यूट मारा। ये करते वक्त पिता के चेहरे पर गर्व साफ तौर पर झलक रहा था। उनका कहना है, 'वे मेरी वरिष्ठ अधिकारी हैं। मैं जब उन्हें देखता हूं, मैं सलाम करता हूं। हम अपनी-अपनी ड्यूटी करते हैं और इस पर चर्चा नहीं करते हैं, लेकिन घर पर हम लोग बिल्कुल पिता और बेटी की तरह रहते हैं।' 

दरअसल, पुलिस उपायुक्त उमा मेहश्वरा शर्मा ने तीस साल पहले हैदराबाद पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर नौकरी शुरू की थी। पिछले तीस सालों में तमाम प्रमोशन के बाद वो डीसीपी के पद तक पहुंचे और अगले साल रिटायर होने वाले हैं। लेकिन उनके रिटायरमेंट से पहले डिपार्टमेंट में एक गर्व भरा पल आया। जब उन्हें अपनी आईपीएस बेटी के अंडर ही ड्यूटी करनी पड़ी।

उमा मेहश्वरा शर्मा की बेटी सिंधु शर्मा तेलंगाना के जगतियाल में एसपी हैं। चार साल पहले उनका आईपीएस में चयन हुआ था। रविवार को तेलंगाना राष्ट्रीय समिति की जनसभा में पिता-पुत्री की ड्यूटी लगी थी। पिता सामान्य गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे और पुत्री महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही थी। जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ, पिता ने फौरन सैल्यूट किया। बेटी ने भी सैल्यूट का जवाब दिया। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी और आम जनता मुस्कुरा पड़ी।

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

फील गुड अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब