लाइव न्यूज़ :

#KuchhPositiveKarteHain: पिता-बेटी की जोड़ी घर के बेकार सामान को दे रही है नायाब रूप, पृथ्वी को बचाने के लिए चला रहे खास मुहिम

By सुमित राय | Updated: July 31, 2018 07:54 IST

#KuchhPositiveKarteHain: प्रकृति और पर्यावरण की मदद से लिए किसी की मदद की जरूरत नहीं है, बल्कि हौंसला बुलंद हो तो कुछ भी किया जा सकता है।

Open in App

फरीदाबाद, 30 जुलाई। प्रकृति और पर्यावरण की मदद से लिए किसी की मदद की जरूरत नहीं है, बल्कि हौंसला बुलंद हो तो कुछ भी किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर रहे हैं फरीदाबाद के भवान सिंह बिष्ठ। करीब 10 साल पहले भवान सिंह बिष्ठ ने एक मुहिम चलाई, जिसमें वो कूड़ें में फेंकी जाने वाली चीजों से रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं और सजावटी वस्तुओं का निर्माण करते हैं। भवान सिंह बिष्ट का इस काम में साथ दे रही हैं उनकी बेटियां और उनकी पत्नी।

कबाड़ वाला कहकर बुलाते थे लोग

हालांकि भवान सिंह के लिए शुरुआत में सबकुछ इतना आसान नहीं था। शुरुआत के दिनों में बाहर वाले तो उनको कबाड़ वाले कहकर बुलाते ही थे, उनकी पत्नी भी इसे बेकार बताती थीं। वो कहती थीं कि जो चीजें लोग घर से बाहर फेंकते हैं वो आप घर के अंदर जमा कर रहे हैं। लेकिन समय के अनुसार परिवार वालों और लोगों का सोच बदला।

पर्यावरण को बचाने का दिया नारा

इस मुहिम को चलाने के बाद भवान सिंह बिष्ठ ने साल 2014 में 'धरती मां ट्रस्ट' के नाम से एक संस्था बनाई और लोगों को जागरूक करने की शुरुआत की। इसके बाद लोग इससे जुड़ते गए और आज लगभग 50 लोग इनके साथ काम कर रहे हैं। संस्था बनाने के बाद इन्होंने अपनी मुहिम का नारा दिया 'कूड़ा न जलाएं न बहाए न फैलाएं, इसे विश्व कल्याण के लिए उपयोगी बनाएं'।

कबाड़ की चीजों से बनाते हैं जरूरी सामान

धरती मां ट्रस्ट लोगों के साथ मिलकर घरों, दफ्तरों और फैक्ट्रियों से निकलने वाली पॉलीथीन, रैपर, बोतलें, खाली डिब्बे, कागज, गत्ता, पेन इत्यादि को एकत्रित कर फूल, फ्लावर पॉट, झूमर. टोकरियां, पेन स्टैंड, चप्पलें, ट्रे, बैग, गमला, मूर्तियां, चाय कप के अलावा कई तरह की सजावट के सामान बनाते हैं।

जरूरतमंदों को बना रहे हैं स्वावलंबी

धरती मां ट्रस्ट के प्रेसिडेंट भवान सिंह बिष्ट बताते हैं कि वो पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जरूरतमंदों को स्वावलंबी भी बना रहे हैं। इसके लिए वो दिव्यांगो, घरेलू महिलाओं और कूड़ा एकत्रित करने वालों को वेस्ट मेटेरियल से सजावती सामान बनाने की निशुल्क ट्रेनिंग देते हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

इसके अलावा चलाते हैं कई तरह की मुहिम

धरती मां ट्रस्ट के द्वारा वेस्ट मेटेरियल को रियूज करने के अलावा अन्य कई तरह के मुहिम चलाए जाते है। ट्रस्ट द्वारा नुकड़-नाटक कर लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक बनाया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा गौरैया संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लकड़ी और प्लाई वुड से बने घोंसलों को जगह-जगह लगाया जा रहा है। इसके अलावा ट्रस्ट वृक्षारोपण, जल संरक्षण, क्वच्छता अभियान, धरती का अश्तित्व, जैविक खाद प्रणाली, जैविक खेती के लिए अभियान चला रहा है।

आप भी हो सकते हैं इस मुहिम में शामिल

अगर आप भी भवान सिंह बिष्ठ की इस मुहिम में शामिल होना चाहते हैं और योगदान देना चाहते हैं तो संस्था से जुड़ सकते हैं। इसके लिए आप dhartimaa.org या 9818128325 पर संपर्क कर सकते हैं।

टॅग्स :कुछ पॉजिटिव करते हैंहरियाणाप्रेरणादायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

फील गुड अधिक खबरें

फील गुड"किडोक्रेसी-कोख से लेकर कौशल तक की यात्रा!"

फील गुडविदेश में तिरंगे का सम्मान, सरावगी परिवार की प्रेरणादायक कहानी

फील गुडSurendranagar: कौन हैं जीत शाह?, कोविड लॉकडाउन में ऐसे किया कारनामा

फील गुडराजस्थानः कौन हैं मेघा जैन?, सोशल मीडिया में छा गईं...

फील गुडडिजिटल मार्केटिंग के जरिए अपना बिजनेस बढ़ाया, जानें कौन हैं धुरधंर