लाइव न्यूज़ :

केरल: साक्षरता परीक्षा में अव्वल आने वाली 96 साल की अम्मा को मिला लैपटॉप, 100 में 98 अंक लाकर बनीं थी टॉपर

By स्वाति सिंह | Updated: November 8, 2018 15:53 IST

सरकार द्वारा संचालित केरल राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण की प्रमुख पहल 'अक्षरलाक्षम' कार्यक्रम में अम्मा न केवल सबसे उम्रदराज प्रतिभागी थीं बल्कि उन्होंने 100 में से 98 नंबर लाकर शीर्ष स्थान भी हासिल किया।

Open in App

केरल में साक्षरता परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल करने वाली 96 साल की दादी कार्थियायिनी अम्मा को केरल सरकार ने उपहार के तौर पर एक लैपटॉप दिया है। कुछ ही दिन पहले कार्थियायिनी अम्मा ने कम्प्यूटर सीखने की इच्छा जताई थी।

सरकार द्वारा संचालित केरल राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण की प्रमुख पहल 'अक्षरलाक्षम' कार्यक्रम में अम्मा न केवल सबसे उम्रदराज प्रतिभागी थीं बल्कि उन्होंने 100 में से 98 नंबर लाकर शीर्ष स्थान भी हासिल किया।

इस उपलब्धि के लिये सराहना के तौर पर राज्य के शिक्षा मंत्री सी. रवीन्द्रनाथ ने बुधवार को अलपुझा जिले के चेप्पड़ गांव में अम्मा के घर जाकर उन्हें एक नया लैपटॉप दिया।

केरल के पारंपरिक परिधान साड़ी पहने हुए अम्मा ने मंत्री से यह उपहार लिया। इस दौरान उनके चेहरे पर चिरपरिचित मनमोहक मुस्कान थी। केरल के शिक्षा मंत्री खुद एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं।

पहले जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह कंप्यूटर सीखना चाहती हैं, तब उनका जवाब था ‘‘अगर मिलेगा, तो जरूरी सीखूंगी।’’ 

जब मंत्री ने सरकार की ओर से अम्मा को लैपटॉप भेंट किया तो अम्मा के चेहरे पर हैरत और खुशी दोनों के भाव थे। मंत्री ने ही उन्हें लैपटॉप के की.बोर्ड पर बताया कि उन्हें की दबाने के बाद स्क्रीन पर अक्षर नजर आएंगे। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

फील गुड अधिक खबरें

फील गुड"किडोक्रेसी-कोख से लेकर कौशल तक की यात्रा!"

फील गुडविदेश में तिरंगे का सम्मान, सरावगी परिवार की प्रेरणादायक कहानी

फील गुडSurendranagar: कौन हैं जीत शाह?, कोविड लॉकडाउन में ऐसे किया कारनामा

फील गुडराजस्थानः कौन हैं मेघा जैन?, सोशल मीडिया में छा गईं...

फील गुडडिजिटल मार्केटिंग के जरिए अपना बिजनेस बढ़ाया, जानें कौन हैं धुरधंर